• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सीएसआईआर-निस्पर ने “फिनोम इंडिया”- एक अद्वितीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर किया आयोजित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/03/2024
in देश
0
सीएसआईआर-निस्पर ने “फिनोम इंडिया”- एक अद्वितीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर किया आयोजित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने सीएसआईआर परिवार के लिए ‘फिनोम इंडिया’ (पीआई-चेक) नामक एक अद्वितीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शुरू किया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) सीएसआईआर की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और कल्याण परीक्षण के माध्यम से “स्वस्थ भारत विकासशील भारत” सुनिश्चित करना है।

सीएसआईआर भारत के सबसे बड़े अनुसंधान और विकास संगठनों में से एक है। पूरे देश में इसके 37 प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क है। राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (निस्पर), सीएसआईआर की घटक प्रयोगशालाओं में से एक है, जिसने 3 से 5 मार्च 2024 तक नई दिल्ली स्थित अपने पूसा परिसर में पीआई-चेक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00196QZ.jpg

सीएसआईआर-निस्पर में फिनोम इंडिया के उद्घाटन और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की कुछ झलकियां

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन सीएसआईआर-निस्पर की निदेशका प्रोफेसर रंजना अग्रवाल और सीएसआईआर-आईजीआईबी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. शांतनु सेनगुप्ता ने किया। यह अग्रणी पहल सीएसआईआर परिवार के भीतर समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. कनिका मलिक, डॉ. नरेन्द्र कुमार साहू, डॉ. अरविन्द मीणा, श्री नरेन्द्र पाल और श्री कैलाश चन्द्र परेवा ने किया। उल्लेखनीय है कि पीआई-चेक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संस्थान के लगभग 98 व्यक्तियों ने अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई।

फिनोम इंडिया केवल एक स्वास्थ्य जांच शिविर ही नहीं है बल्कि, यह हमारे राष्ट्र के अद्वितीय स्वास्थ्य क्षेत्र को समझने की दिशा में एक अग्रणी कदम है। सीएसआईआर पीआई-चेक के माध्यम से विविध डेटा एकत्र करके अनुकूलित स्वास्थ्य देखभाल समाधानों की राह तैयार करने और चिकित्सा ज्ञान की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की इच्छा रखता है।

फिनोम इंडिया-सीएसआईआर हेल्थ कोहॉर्ट नॉलेजबेस (पीआई-चेक) सीएसआईआर की ओर से कार्डियो मेटाबोलिक रोगों के लिए भारत-विशिष्ट जोखिम कारकों की पहचान करने के लिए डिजाइन की गई प्रमुख परियोजना है। पूरे देश में विभिन्न सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के विशेषज्ञों और प्रतिभागियों की सहभागिता में आयोजित यह अभूतपूर्व अध्ययन व्यक्तिगत और सटीक चिकित्सा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति को चिह्नित करते हुए मूल्यवान वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना चाहता है।

पीआई-चेक सीएसआईआर की ओर से शुरू किया गया एक दीर्घकालिक समूह अध्ययन है, जिसका लक्ष्य इसमें विविध भारतीय आबादी को शामिल करना है। पूरे देश में स्थित प्रयोगशालाओं के प्रतिनिधित्व के साथ यह स्वास्थ्य समूह अध्ययन व्यापक डेटा एकत्र करेगा और जिसमें नैदानिकी (क्लिनिकल) ​​प्रश्नावली, जीवनशैली व आहार संबंधी आदतें, शरीर संरचना माप, स्कैनिंग-आधारित मूल्यांकन, रक्त जैव-रसायन और आणविक परख-आधारित आंकड़े शामिल होंगे।

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) विज्ञान संचार, साक्ष्य-आधारित विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार नीति अनुसंधान को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। सीएसआईआर-निस्पर अभिनव पहलों व सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से वैज्ञानिक समुदाय और आम जनता के बीच की दूरी को समाप्त करने का प्रयास करता है।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: CSIRCSIR-NISPAR organizes “Phenom India” – a unique health check-up campmochan samachaarpibसीएसआईआर-निस्पर ने "फिनोम इंडिया"- एक अद्वितीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर किया आयोजित
Previous Post

CSIR-NISCPR ने कार्यशालाओं का किया आयोजन

Next Post

सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने यूकॉस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Next Post
सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने यूकॉस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने यूकॉस्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.