• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

डीपीआईआईटी ने हितधारक परामर्श कार्यक्रम किया आयोजित

डीपीआईआईटी ने “लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिला कार्यबल की भागीदारी को सक्षम करना” विषय पर हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/03/2024
in देश
0
डीपीआईआईटी ने हितधारक परामर्श कार्यक्रम किया आयोजित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कल वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में “लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिला कार्यबल की भागीदारी को सक्षम करना” विषय पर हितधारक परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इसका उद्देश्य लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में, जो देश के विकसित भारत विजन 2047 का एक महत्वपूर्ण घटक है, महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम में डीपीआईआईटी के अपर सचिव श्री राजीव सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में लॉजिस्टिक्स उद्योग के विकास और नवाचार के लिए लैंगिक विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके संबोधन ने कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि और सहयोगात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दिन-भर के विचार-विमर्श के लिए माहौल तैयार किया।

परामर्श कार्यक्रम ने विभिन्न समूहों के 50 से अधिक पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान किया, जिसमें उद्योग संघ, एमएसएमई, बड़े उद्यम, कौशल प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षा जगत, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संस्थान शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स में लैंगिक समावेशिता के लिए आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की और रणनीति तैयार की। इस कार्यक्रम ने एक सहायक इकोसिस्टम बनाने के महत्व को रेखांकित किया, जो लॉजिस्टिक्स श्रृंखला के सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित और सुविधाजनक बनाता हो।

परामर्श कार्यक्रम में लॉजिस्टिक्स कार्यबल में महिलाओं के प्रवेश और मौजूदगी में बाधा डालने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई। अवसंरचना की बाधाओं से लेकर नीतिगत सुधारों की आवश्यकता जैसे विषयों पर चर्चा की गयी, जो महिलाओं की सुरक्षा, प्रशिक्षण और पेशेवर विकास को प्राथमिकता देते हैं।

चर्चाओं में लॉजिस्टिक्स में नवाचार और दक्षता लाने में महिलाओं की अप्रयुक्त क्षमता पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान, इस क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाने वाली दुनिया भर की सफलता की कहानियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को भी साझा किया गया।

यह अध्ययन लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाने के सन्दर्भ में एक सक्षम वातावरण तैयार करने हेतु एक रोडमैप तैयार करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों से व्यापक स्तर पर फीडबैक प्राप्त करेगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: DPIIT organizes stakeholder consultation programmochan samachaarpibडीपीआईआईटी ने हितधारक परामर्श कार्यक्रम किया आयोजित
Previous Post

पीएम मोदी और भूटान के पीएम ने ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का क‍िया उद्घाटन

Next Post

सी-डॉट द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित “सेल ब्रॉडकास्ट आपातकालीन चेतावनी के माध्यम से मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” इंफॉर्मेशन सोसाइटी पुरस्कार 2024 पर संयुक्त राष्ट्र के विश्व शिखर सम्मेलन के अगले दौर के लिए अर्हता की

Next Post
सी-डॉट द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित “सेल ब्रॉडकास्ट आपातकालीन चेतावनी के माध्यम से मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” इंफॉर्मेशन सोसाइटी पुरस्कार 2024 पर संयुक्त राष्ट्र के विश्व शिखर सम्मेलन के अगले दौर के लिए अर्हता की

सी-डॉट द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित "सेल ब्रॉडकास्ट आपातकालीन चेतावनी के माध्यम से मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन" इंफॉर्मेशन सोसाइटी पुरस्कार 2024 पर संयुक्त राष्ट्र के विश्व शिखर सम्मेलन के अगले दौर के लिए अर्हता की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.