• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

निर्वाचन आयोग तेजी से साझा करने के लिए सूचकांक कार्ड और सांख्यिकीय रिपोर्ट को कर रहा है सुव्यवस्थित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
05/06/2025
in देश
0
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी की अध्यक्षता में निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न होने के बाद सूचकांक कार्ड और विभिन्न सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने के लिए सुव्यवस्थित और  प्रौद्योगिकी-संचालित प्रणाली बना8ई है। यह उन्नत प्रणाली पारंपरिक हस्‍तचालिक तरीकों के स्‍थान पर काम कर रही है। पहले के  हस्‍तचालिक तरीके ज्‍यादा समय लेते थे। स्वचालन और डेटा एकीकरण का लाभ उठाकर  नई प्रणाली तेजी से रिपोर्टिंग सुनिश्चित करती है।

सूचकांक कार्ड एक गैर-सांविधिक  चुनाव-पश्चात सांख्यिकीय रिपोर्टिंग प्रारूप है, जिसे निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, पत्रकारों और आम जनता सहित सभी हितधारकों के लिए निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर चुनाव-संबंधी डेटा पाने को बढ़ावा देने के लिए एक स्वप्रेरणा पहल के रूप में विकसित किया है। डेटा का प्रसार करने के लिए इसे उम्मीदवार, मतदाता, डाले गए वोट, गिने गए वोट, पार्टी और उम्मीदवार-वार वोट शेयर, महिला-पुरूष आधारित मतदान पैटर्न,  क्षेत्रीय विविधताएं और राजनीतिक दलों का प्रदर्शन जैसे कई आयामों में डिज़ाइन किया गया है।

सूचकांक कार्ड लोकसभा चुनावों के लिए लगभग 35 और राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 14 सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने का आधार है। इन रिपोर्टों में राज्य/पीसी/एसी-वार मतदाता विवरण, मतदान केंद्रों की संख्या, राज्य और निर्वाचन क्षेत्र-वार मतदाता मतदान, महिला मतदाताओं की भागीदारी, राष्ट्रीय/राज्यीय दलों और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) का प्रदर्शन, विजयी उम्‍मीदवारों का विश्‍लेषण, निर्वाचन क्षेत्रवार विस्‍तृत नतीजे और  आंकड़ों के संक्षिप्‍त विवरण शामिल हैं।  यह समृद्ध,  डेटा-संचालित संसाधन गहन चुनावी शोध की क्षमता को बढ़ाता है, जो एक मजबूत लोकतांत्रिक विमर्श में योगदान देता है। हालांकि, ये सांख्यिकीय रिपोर्ट केवल शैक्षणिक और शोध उद्देश्यों के लिए हैं और सूचकांक कार्ड से प्राप्त द्वितीयक डेटा पर आधारित हैं, जबकि प्राथमिक और अंतिम आंकड़ा संबंधित पीठासीन अधिकारियों के बनाए गए वैधानिक प्रपत्रों में रहता है।

इससे पहले, यह जानकारी निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर भौतिक सूचकांक कार्ड में विभिन्न वैधानिक प्रारूपों का उपयोग करके हाथ से भरी जाती थी। इन भौतिक सूचकांक कार्डों का उपयोग बाद में सांख्यिकीय रिपोर्ट तैयार करने की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिस्टम में डेटा प्रविष्टि के लिए किया गया। यह हस्‍तचालित और बहुस्तरीय प्रक्रिया समय लेने वाली थी तथा अक्सर डेटा उपलब्धता और प्रसार में देरी का कारण बनती थी।

Tags: Election Commission streamlines index cards and statistical reports for faster sharing
Previous Post

जातियों की गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जाएगी, संदर्भ तिथि 01 मार्च, 2027 को 00:00 बजे होगी

Next Post

भारतीय रेलवे ने एक मिनट में 31,814 टिकट बुक करके रचा इतिहास, 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर र्आईडी को क‍िया निष्क्रिय

Next Post
भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 9 महीनों के दौरान अब तक का सबसे अधिक पूंजीगत व्यय का उपभोग किया

भारतीय रेलवे ने एक मिनट में 31,814 टिकट बुक करके रचा इतिहास, 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर र्आईडी को क‍िया निष्क्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In