• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एकीकृत AIR INDIA और VISTARA की पहली उड़ान दोहा से तड़के पहुंची मुंबई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/11/2024
in देश
0
AIR INDIA ने इजरायल जाने वाली उड़ानों पर 8 अगस्‍त तक लगाई रोक
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : टाटा समूह (TATA GROUP) की अगुवाई वाली एअर इंडिया (AIR INDIA) और विस्तारा (VISTARA) के विलय के बाद अस्तित्व में आई एकीकृत इकाई की पहली उड़ान देर रात 12.15 बजे दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई, जो मंगलवार तड़के मुंबई पहुंच गई। इस उड़ान का कोड ‘एआई2286’ था। एअर इंडिया-विस्तारा के विलय के बाद बनी एकीकृत इकाई की यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान है।

विलय के बाद विस्तारा की उड़ानें एयर इंडिया संचालित कर रही 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया-विस्तारा एकीकृत इकाई की पहली घरेलू उड़ान एआई2984 देर रात मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके लिए ए320 विमान का इस्तेमाल किया गया, जो सुबह राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली पहुंच गई। विलय के बाद विस्तारा की उड़ानें एयर इंडिया संचालित कर रही है। दोनों एयरलाइनों का विलय हो गया है, अब यात्रियों को एअर इंडिया के बोर्डिंग पास जारी किए जा रहे हैं। हवाई अड्डों पर विस्तारा के चेक-इन काउंटर एअर इंडिया के हो गए हैं।

विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारित एअर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी है

विस्तारा के विमानों के लिए कोड ‘एआई2 एक्सएक्सएक्स’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि हवाई सफर करने वाले यात्रियों को बुकिंग के समय विस्तारा उड़ान की पहचान करने में मदद मिल सके। विस्तारा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम था, जिसका अब एअर इंडिया के साथ विलय हो गया है। विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की विस्तारित एअर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी है।

उल्‍लेखनीय है कि विस्तारा की दिल्ली से सिंगापुर की ‘यूके115’ उड़ान ‘यूके’ कोड के साथ अंतिम अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट थी जबकि मुंबई से दिल्ली के लिए ‘यूके986’ अंतिम घरेलू उड़ान थी। दरअसल, सोमवार रात को विस्तारा के एअर इंडिया में विलय की प्रक्रिया पूरी हो गई। (H.S)

Tags: Air IndiamumbaiTATA GROUPVISTARA
Previous Post

दक्षिणी चीन के झुहाई में हुआ भीषण कार हादसा, 35 की मौत, 43 हुए घायल

Next Post

13 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

13 नवम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.