• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

BANGLADESH के 11 जिलों में बाढ़ से हालात खराब, 44 लाख लोग बाढ़ से हुए प्रभावित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/08/2024
in देश
0
BANGLADESH के 11 जिलों में बाढ़ से हालात खराब, 44 लाख लोग बाढ़ से हुए प्रभावित
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : बांग्लादेश (bangladesh) के 11 जिलों में बाढ़ (flood) से हालात बदतर हो गए हैं। कुमिला और चट्टोग्राम में तो गुमती और हल्दा नदियों के तटबंधों के कुछ हिस्से बह गए। कमिला और चट्टोग्राम सहित 11 जिलों में 44 लाख लोग फंसे हुए हैं। इस आपदा में इन जिलों में 15 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सहायक सचिव हसन अली ने कहा है कि कमिला में चार, चटोग्राम में चार, फेनी में एक, नोआखाली में एक, ब्राह्मणबारिया में एक, लक्ष्मीपुर में एक और कॉक्स बाजार में तीन लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र द डेली स्टार ने यह जानकारी दी है।

हालांकि बांग्लादेश में जैसे ही कमिला, ब्राह्मणबारिया, फेनी और भारत के त्रिपुरा में बारिश रुकी, नदियों का जलस्तर कुछ कम हो गया। केंद्र के कार्यकारी अभियंता सरदार उदय रायहान का कहना है कि लेकिन सात नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फेनी में संकट सबसे गंभीर है। हजारों लोगों को मोबाइल फोन काम नहीं कर रहे। फेनी में 94 प्रतिशत से अधिक मोबाइल टावर खराब हो गए हैं। दूरसंचार नियामक ने कहा है कि 12 जिलों में 1,807 टावर खराब हो गए।

आपदा प्रबंधन मंत्रालय के सचिव कमरुल हसन ने संवाददाताओं से कहा कि विभिन्न जिलों के 77 उप जिले लगभग जलमग्न हो गए हैं। कुमिल्ला के बुरिचोंग में गुमती नदी पर तटबंध ढह जाने से लगभग पांच लाख लोग फंस गए।

Tags: bangladesh flood
Previous Post

नेपाल बस हादसे में 41 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

Next Post

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को दी मंजूरी

Next Post
“हमारे लिए विकास का मतलब है गरीब से गरीब व्यक्ति का विकास, दलित, आदिवासी, पिछड़ों और वंचितों का विकास” :  प्रधानमंत्री

कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना को दी मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.