• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सरकार ने एनडीआरएफ जोखिम और कठिनाई भत्ते में की 40 प्रतिशत की वृद्धि : AMIT SHAH

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/06/2024
in देश
0
सरकार ने ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ को 5 और साल के लिए UAPA के तहत ‘विधिविरुद्ध संगठन’ किया घोषित
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जोखिम और कठिनाई भत्ते को उनके मूल वेतन के 40 प्रतिशत की दर से बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ के पर्वतारोहण अभियान विजय के ध्वजारोहण समारोह में कहा कि लंबे समय से एनडीआरएफ कर्मियों के लिए जोखिम और कठिनाई भत्ता बढ़ाने की मांग की जा रही थी। कल ही भारत सरकार ने इसे मंजूरी दी है और अब आपको 40 प्रतिशत की दर से जोखिम और कठिनाई भत्ता दिया जाएगा। यह सभी 16,000 एनडीआरएफ बचाव कर्मियों के लिए खुशी की बात है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भागीदारी के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने यह भी तय किया है कि हमारे सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की एक टीम सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आउटडोर और इनडोर खेलों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसका रोडमैप तैयार हो गया है और कुछ ही समय में हम इसे आगे बढ़ाएंगे।

आपदाओं के समय पूरा देश और दुनिया इस पर निर्भर

केंद्रीय मंत्री शाह ने एनडीआरएफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपदाओं के समय पूरा देश और दुनिया इस पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जब भी कहीं कोई आपदा आती है, तो लोग एनडीआरएफ की ओर देखते हैं। परिस्थिति कितनी भी विपरीत क्यों न हो, अगर एनडीआरएफ की वर्दी में कोई जवान वहां खड़ा हो, तो आपदा में फंसे लोगों का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है।

शाह ने एनडीआरएफ को उसके सफल ‘पर्वतारोहण’ अभियान विजय के लिए बधाई दी और कहा कि यह कुछ लोगों के लिए जुनून हो सकता है तो कुछ के लिए महज कर्तव्य होता है। लेकिन, इस तरह के अभियान से व्यक्ति और समूह दोनों को मजबूती मिलती है। इससे हमें लक्ष्य हासिल करने और जीतने की आदत पड़ती है। उन्होंने कहा कि विजय की आदत ही व्यक्ति और बल दोनों को महान बनाती है। इस मौके पर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह, गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव संजीव कुमार जिंदल मौजूद रहे।

Tags: amit shahNDRF
Previous Post

चीन सीमा पर श्योक नदी पार करते समय फंसा टैंक, सेना के पांच जवानों की मौत

Next Post

PM MODI ने किया पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर तीन पुस्तकों का विमोचन

Next Post
PM MODI ने किया पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर तीन पुस्तकों का विमोचन

PM MODI ने किया पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू पर तीन पुस्तकों का विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In