• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अगले पांच दिनों में बंगाल समेत इन राज्‍यों में भारी बारिश के आसार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/06/2024
in देश
0
WEST BENGAL में अगले 2 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : देशभर के कई राज्यो में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में हीटवेव (Heat Wave) को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल (West Bengal), सिक्किम (Sikkim), असम (Assam), मेघालय (Meghalaya) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आगे बताया कि गुजरात (Gujrat) के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र (Maharashtra), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), ओडिशा (Orissa)के हिस्से, गांगेय और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार (Bihar) और पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। वहीं, 20 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड (Uttarakhand), राजस्थान (Rajasthan), पंजाब (Punjab), दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मानसून (monsoon) के पहुंचने के आसार हैं।

बिहार में मानसून ने दी दस्तक

इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मानसून ने 10 दिनों की धीमी चाल के बाद गुरुवार को उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। अभी तक यह यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े हिस्से के साथ-साथ उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उप हिमालयी बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से में पहुंच गया है।

बता दें क‍ि आज (21 जून) को दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। फिलहाल मानसूनी बारिश के लिए दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों को कुछ दिन अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

Tags: west bengal rain
Previous Post

International Yoga Day : BSF जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर किया योगाभ्यास

Next Post

राज्‍यपाल डाॅ. सीवी आनंंद बोस ने कोलकाता राजभवन में स्कूली छात्रों और अधिकारियों के साथ क‍िया योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.