• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अगर कोई हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचायेगा तो भारत देगा मुंहतोड़ जवाब : राजनाथ सिंह

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/04/2024
in देश
0
यह लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय है : राजनाथ सिंह
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश को अपने क्षेत्र में शामिल करने के इरादे से अरुणाचल प्रदेश के कुल 30 स्थानों के नाम अपने तरीके से रखने के लिए चीन की तीखी आलोचना की है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) उन्होंने चीन की इस कार्रवाई पर हैरानी जताते हुए कहा कि अगर भारत इसी तरह से चीन के प्रांत को नया नाम देता है तो क्या पड़ोसी देश के वो इलाके भारत के बन जाएंगे?

मंगलवार को अरुणाचल पूर्व लोकसभा क्षेत्र के नामसाई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘अगर चीन पूर्वोत्तर राज्य के 30 स्थानों के नाम बदल देता है तो वास्तविक सच्चाई नहीं बदलेगी।अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

रक्षा मंत्री बोले भारत के पास है मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि अगर हम पड़ोसी देश के विभिन्न प्रांतों के नाम बदल दें तो क्या वे प्रांत हमारे देश का हिस्सा बन जाएंगे? ऐसी गतिविधियों के कारण ही भारत और चीन के बीच संबंध खराब हुए हैं। हम पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन, अगर कोई हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करता है तो भारत के पास मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश का नाम जंगनान रखा था और इस प्रांत में 11 आवासीय क्षेत्र, 12 पहाड़ियां, चार नदियां, एक झील, एक पर्वत और एक भूमि का नाम अपने नाम रखा था। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसा किया है। इससे पहले चीन ने 2017, 2021 और 2023 में भी इसी तरह की हरकतें की थीं।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Arunachal PradeshchinaIf anyone tries to hurt our self-respectIndiaIndia will give a befitting reply: Rajnath Singhmochan samachaarअगर कोई हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का करेगा प्रयास तो भारत देगा मुंहतोड़ जवाब : राजनाथ सिंह
Previous Post

‘शक्ति-संगीत और नृत्य का एक उत्सव’ महोत्सव का आयोजन करेगी संगीत नाटक अकादमी

Next Post

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का किया शुभारंभ

Next Post
एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का किया शुभारंभ

एनटीपीसी ने बालिका सशक्तिकरण मिशन के नए संस्करण का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.