• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

आयकर निदेशालय ने 24X7 नियंत्रण कक्ष और टोल-फ्री मोबाइल नंबर क‍िया जारी

नियंत्रण कक्ष के माध्यम से निगरानी से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के भीतर नकदी, सोना-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं के संदिग्ध आवागमन/वितरण को रोकने में मदद मिलेगी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/03/2024
in देश
0
आयकर निदेशालय ने 24X7 नियंत्रण कक्ष और टोल-फ्री मोबाइल नंबर क‍िया जारी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग को चुनाव में काले धन की भूमिका को रोकने के लिए सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, आयकर विभाग निवासियों को लोकसभा आम चुनाव, 2024 में स्वच्छ और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है।  पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आयकर निदेशालय (अन्वेषण), दिल्ली ने आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनावी उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली संभावित / संदिग्ध बेहिसाब नकदी, बूलियन और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए एनसीटी दिल्ली में कई व्यवस्थाएं की हैं।

लोकसभा आम चुनाव, 2024 के संबंध में, अन्य उपायों में, निदेशालय ने सिविक सेन्टर, नई दिल्ली में 24X7 नियंत्रण कक्ष खोला है एवं सिविक सेंटर, नई दिल्ली ने एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति एनसीटी दिल्ली में बेहिसाब नकदी, बूलियन और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की संदिग्ध आवाजाही/वितरण के संबंध में आयकर विभाग से बातचीत कर सकता है और जानकारी भी दे सकता है। नियंत्रण कक्ष का विवरण इस प्रकार है:

 

कमरा नंबर 17, भूतल, सी–ब्लॉक, सिविक सेंटर, नई दिल्ली–110002

टोल फ्री नंबर: 1800112300

लैंडलाइन नंबर: 011-23232312/31/67/76

मोबाईल नंबर: 9868168682

निवासी टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, और फोन करने वाले को नियंत्रण कक्ष के समक्ष किसी भी व्यक्तिगत विवरण, जैसे नाम या पहचान के अन्य विवरण, का खुलासा करने की आवश्यकता नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि प्राप्त जानकारी विश्वसनीय और कार्रवाई योग्य हो।

नियंत्रण कक्ष आदर्श आचार संहिता की संपूर्ण अवधि के दौरान दिल्ली में क्रियाशील रहेगा यानी आम चुनाव, 2024 की घोषणा की तारीख से, जब तक दिल्ली में ये खत्म नहीं हो जाते। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना के साथ नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे दिल्ली एनसीटी के संबंध में, प्रासंगिक जानकारी उपर्युक्त नंबरों के माध्यम से निदेशालय से साझा करके, अपनी सहायता प्रदान करे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Income Tax Directorate releases 24X7 control room and toll-free mobile numbermochan samachaarpibआयकर निदेशालय ने 24X7 नियंत्रण कक्ष और टोल-फ्री मोबाइल नंबर क‍िया जारी
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के दोबारा इस पद पर चुने जाने पर उन्‍हें बधाई दी

Next Post

ICAR और DAL के बीच MOU पर किये गये हस्ताक्षर

Next Post
ICAR और DAL के बीच MOU पर किये गये हस्ताक्षर

ICAR और DAL के बीच MOU पर किये गये हस्ताक्षर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.