• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत जल्द ही ऑकलैंड में खोलेगा एक वाणिज्य दूतावास : राष्ट्रपति द्रौपदी

राष्ट्रपति द्रौपदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों को किया संबोधित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/08/2024
in देश
0
भारत जल्द ही ऑकलैंड में खोलेगा एक वाणिज्य दूतावास : राष्ट्रपति द्रौपदी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने कहा है कि भारत जल्द ही भारतीय प्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए ऑकलैंड (auckland) में एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भारत-न्यूजीलैंड (bharat-New Zealand) के बीच राजनयिक संबंधों को और मजबूत बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति मुर्मु ने ऑकलैंड में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन तथा सांसद सौमित्र खान और जुगल किशोर भी उपस्थित थे।

न्यूजीलैंड के सभी भागों से ऑकलैंड आए भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए आज (9 अगस्त) राष्ट्रपति ने न्यूजीलैंड के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की। व्यापार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा से लेकर प्रौद्योगिकी तक, उनका योगदान अमूल्य है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय समुदाय के समर्पण, कड़ी मेहनत और रचनात्मक भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये मूल्य हमें पीढ़ियों से मार्गदर्शन देते रहे हैं और भविष्य में भी हमें प्रेरित करते रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों की तीव्र प्रगति पर प्रसन्न थीं। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय यात्राओं और प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान ने दोनों देशों के बीच समझ को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते खोलने में योगदान दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों की उनकी समावेशी और स्वागत करने वाली भावना की प्रशंसा की, जिससे भारतीय समुदाय को फलने-फूलने और समृद्ध होने में मदद मिली।

राष्ट्रपति ने कहा कि हम दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय को विकसित भारत के निर्माण की यात्रा में प्रमुख भागीदार के रूप में देखते हैं। भारतीय समुदाय के कौशल, विशेषज्ञता एवं अनुभव देश की प्रगति के लिए मूल्यवान हैं। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तिमोर-लेस्ते के लिए रवाना हुईं जो उनकी तीन देशों की राजकीय यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा।

Tags: consulate in AucklandPresident Draupadi
Previous Post

भारतीय मानक ब्यूरो ने आयुष क्षेत्र में मानकीकरण के लिए विभाग का गठन किया

Next Post

लोकसभा में पेश हुआ बैंकिंग कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक

Next Post
ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत GST

लोकसभा में पेश हुआ बैंकिंग कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.