• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/04/2024
in देश
0
भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (पीसीवी) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में, 09 अप्रैल 2024 को ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा। आसियान देशों में आईसीजी विशेष पोत की यात्रा समुद्री प्रदूषण को रोकने के लिए भारत आसियान पहल के अनुरूप है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस बारे में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2022 में कंबोडिया में आसियान रक्षा मंत्री प्लस बैठक के दौरान घोषणा की थी।

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, आईसीजीएस समुद्र पहरेदार का दल समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया (एमपीआर), समुद्री खोज और बचाव (एम-एसएआर) और समुद्री कानून प्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए पेशेवर बातचीत में शामिल रहेगा। इस दौरान क्रॉस-डेक प्रशिक्षण, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और ब्रुनेई समुद्री एजेंसियों के साथ खेल जैसी गतिविधियां भी शामिल होंगी।

इस यात्रा का उद्देश्य न केवल भारतीय तटरक्षक बल और उनके ब्रुनेई समकक्षों के बीच संबंधों को मजबूत करना है, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” और “मेक इन इंडिया” की अवधारणा को मजबूत करते हुए भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं का प्रदर्शन करना भी है। इसके अलावा, आईसीजीएस समुद्र पहरेदार पर सवार 25 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सरकार की पहल “पुनीत सागर अभियान” में योगदान करते हुए स्थानीय युवा संगठनों के सहयोग से समुद्र तटों पर सफाई गतिविधियों में भाग लेंगे।

यह विदेशी तैनाती द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और विदेशी मित्र देशों (एफएफसी) के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ब्रुनेई में मुआरा से पहले, आईसीजीएस समुद्र पहरेदार ने आसियान क्षेत्र में राजनयिक समुद्री गतिविधियों की निर्बाध निरंतरता का प्रदर्शन करते हुए वियतनाम और फिलीपींस का दौरा किया।

आसियान क्षेत्र में आईसीजीएस समुद्र पहरेदार की तैनाती समुद्री प्रदूषण के प्रति भारत की साझा चिंता और संकल्प को दर्शाती है। यह समुद्री सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को बढ़ावा देती है, जो सागर – क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास, एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हिंद-प्रशांत विजन में समाहित भारत की समुद्री दृष्टि के अनुरूप है।

 

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Indian Coast Guard Ship Samudra Pehredar arrives at Muara Port in Bruneimochan samachaarpibभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा
Previous Post

एमसीसीआई ने भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार” विषय पर एक विशेष सत्र का किया आयोजन

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मु कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का करेंगी उद्घाटन

Next Post
स्वास्थ्य सेवा एक ऐसा पेशा है, जहां पैसा कमाना ही यदि मुख्य लक्ष्य हो तो समाज का कल्याण संभव नहीं है : राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मु कल विश्व होम्योपैथी दिवस 2024 पर एक होम्योपैथिक संगोष्ठी का करेंगी उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In