• Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

CSIR Headquarters में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी को किया गया Circulated

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/04/2024
in देश
0
CSIR Headquarters में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी को किया गया Circulated
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह के एक हिस्से के तहत आज नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित सीएसआईआर मुख्यालय भवन में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी स्थापित कर इसे परिचालित किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) यह आयोजन जलवायु परिवर्तन और इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूकता प्रसारित करने के सीएसआईआर के उद्देश्य को दिखाता है।

इस अवसर पर आईआईटी- बॉम्बे के प्रोफेसर और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के संस्थापक चेतन सिंह सोलंकी ने कहा कि देश के हर एक नागरिक को ऊर्जा साक्षर होने की तत्काल जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक को यथासंभव ऊर्जा के उपयोग से बचने या कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव और राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेश नायक ने “उत्तेजित भूकंपों के रहस्यों को उजागर करना: कोयना में वैज्ञानिक ड्रिलिंग का प्रकाशस्तंभ परियोजना” विषय पर सीएसआईआर अमृत व्याख्यान दिया। सीएसआईआर त्वरित आधुनिक अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी (अमृत) व्याख्यान श्रृंखला आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य भारत के अग्रणी विज्ञान और प्रौद्योगिकी हस्तियों के विचारों और सीख से सीखना है, जो सामान्य रूप से अनुसंधान व विकास संगठनों और विशेष रूप से सीएसआईआर के कार्यों को लेकर राह दिखाने में सहायता कर सकते हैं।

सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक अनुस्मारक है। उन्होंने बताया कि सीएसआईआर-एनर्जी स्वराज फाउंडेशन समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत सीएसआईआर में बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने ऊर्जा साक्षरता प्रशिक्षण प्राप्त किया है। फाउंडेशन की ओर से प्रदान की गई जलवायु घड़ियों को अधिक से अधिक सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में स्थापित किया गया है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Council of Scientific and Industrial ResearchCSIRCSIR मुख्यालय में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी को परिचालित किया गयाIndia's largest climate clock commissioned at CSIR headquartersmochan samachaarpib
Previous Post

FTII के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई

Next Post

जंगलों के महत्व को जान-बूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज : राष्ट्रपति मुर्मू

Next Post
जंगलों के महत्व को जान-बूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज : राष्ट्रपति मुर्मू

जंगलों के महत्व को जान-बूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज : राष्ट्रपति मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In