• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की जगदीप धनखड़ ने दिलाई शपथ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/04/2024
in देश
0
राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की जगदीप धनखड़ ने दिलाई शपथ
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की भारत के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को शपथ दिलाई।

राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल हैं।

संसद भवन में इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह और महासचिव पी सी मोदी भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा से कुल 54 सांसदों का कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें से 49 सांसद 2 अप्रैल को ही सदन से रिटायर हुए थे जबकि मनमोहन सिंह सहित 5 सांसदों का कार्यकाल आज (3 अप्रैल) समाप्त होने जा रहा है।

रिटायर होने वाले 54 सांसदों में 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1991 में सबसे पहली बार असम से राज्यसभा पहुंचे थे। छठी और आखिरी बार वे 2019 में राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने। मनमोहन सिंह की जगह अब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंचेंगी। इस साल 20 फरवरी को उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Jagdeep Dhankhar administered the oath of office and secrecy to 12 elected members of Rajya Sabha.mochan samachaarजगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
Previous Post

हम ताइवान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने “डीवीसी के लिए अवसर और चुनौतियां – आगे का रास्ता” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया

Next Post
मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने “डीवीसी के लिए अवसर और चुनौतियां – आगे का रास्ता” विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया

मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने "डीवीसी के लिए अवसर और चुनौतियां - आगे का रास्ता" विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.