• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

खाप हमारी संस्कृति है और हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने सूरजकुंड, फरीदाबाद में हरियाणा सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर पुस्तक का विमोचन किया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/02/2024
in देश
0
लोगों की अज्ञानता को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना शर्मनाक है : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि खाप हमारी संस्कृति है और हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार उन्होंने कहा किपृष्ठभूमि में जाइए, तो आप पायेंगे कि खाप की भूमिका सकारात्मक है और इक्की-दुक्की घटनाओं से इनका मूल्यांकन नहीं किया जा सकता।

आज सूरजकुंड, फरीदाबाद में हरियाणा सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर पुस्तक का विमोचन करते हुए उपराष्ट्रपति जी ने हरियाणा के अखाड़ों और गुरुओं की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन अखाड़ों का गौरवशाली इतिहास रहा है, हमें उनका सृजन करना चाहिए। श्री धनखड़ ने यह भी कहा कि “युवकों में जो ड्रग्स की प्रवृति आई है, उससे मुक्ति की दिशा में हरियाणा के अखाड़े बेहतरीन काम कर रहे हैं।”

अपने देसी अंदाज में श्री धनखड़ ने सबको राम-राम कहा और बोले कि हरियाणा की भूमि पर आया हूंतो राम-राम कहना मेरा फर्ज बनता है।अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हमारी पांच सौ साल की पीड़ा खत्म हो गई। और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह सबकानून की प्रक्रिया का पालन करते हुए हुआ।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि राम हमारे संविधान में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान की जिस मूल प्रति पर दस्तखत किए, उसमें 22 चित्र हैं और मौलिक अधिकारों से संबंधित भाग में राम, लक्ष्मण और सीता का चित्र है, जिसमेंवे अयोध्या वापस आ रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि राज्य के नीति निदेशक तत्वों वाले भाग में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को उपदेश दे रहे हैं। श्री धनखड़ ने कहा कि इन 22 चित्रों में5000 साल की हमारी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।

हरियाणा सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति जी ने कहा कि हरियाणा ने सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को ईमानदार और पारदर्शी बनाकर एक उदाहरण पेश किया है।एक समय था, जब आम बालक-बालिका को लगता था कि योग्यता से नौकरी नहीं मिलेगी, कोई दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा।लेकिन दशकों की ये संस्कृति बदली है और यह काम आसान नहीं था और आज हरियाणा प्रांत इस मामले में देश में रोल मॉडल है।

हरियाणा को बहुत उन्नतशील राज्य बताते हुए कहा कि गुरुग्राम भारत को पूरे विश्व के सामने रख रहा है और गुरुग्राम का कॉरपोरेट सेक्टर मुंबई की बराबरी कर रहा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का अमृत काल आज गौरव काल है, हमारा कर्तव्य काल है और यह वह कालखंड है जिसमें भारत की वह मजबूत नींव रखी जा रही है जो सुनिश्चित करेगी की 2047 का भारत विकसित भारत होगा और सबसे ऊपर होगा।

गत वर्षों में देश में आये बदलावों का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले भारत में घोटालों के समाचार आते थे और विश्व में हमारी अर्थव्यवस्था की स्थित चिंताजनक (fragile five) मानी जाती थी। और हम कहां से कहां गए – आज हम दुनिया की पांचवी बड़ी महाशक्ति है और आने वाले 2-3 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति होगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भ्रष्टाचार विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है, औरयह प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ने देता।एक ऐसा समय था जब बिना liaison एजेंट और दलालों के सरकार में कोई काम संभव ही नहीं था, लेकिन आज सत्ता के गलियारों से भ्रष्ट तत्व बिल्कुल समाप्त कर दिये गये हैं।

श्री धनखड़ ने कहा कि विकास के लिए दूसरी सबसे बड़ी महत्वपूर्ण चीज है -कानून के सामने बराबरी। कुछ लोग सोचते थे कि कानून हमारा क्या कर लेगा, हम कानून से ऊपर हैं, आज यह बदल गया है।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल, श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यिमंत्री श्री मनोहरलाल, हरियाणा विधान सभा के स्पीकर श्री, ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Click here to read : Text of the Vice-President’s address at the launch of the book ‘9 Incredible Years Haryana Government’. (Excerpts)
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
Tags: haryanaIndiajagdeep dhankarkhapKhap is our culture and symbolizes the depth of our civilization: Vice Presidentmochan samachaarpibvice president of indiaखाप हमारी संस्कृति है और हमारी सभ्यता की गहराई का प्रतीक है : उपराष्ट्रपति
Previous Post

लद्दाख में मुक्केबाजी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में खेलो इंडिया उत्कृष्टता केन्‍द्र शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Next Post

श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Next Post
श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In