• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से शक्ति और प्रेरणा के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का किया आह्वान

‘नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025’ को महाकुंभ और भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जाना एक शुभ संकेत हैः लोकसभा अध्यक्ष

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/02/2025
in देश
0
लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से शक्ति और प्रेरणा के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का किया आह्वान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोगों, विशेषकर युवाओं के मन से, शक्ति और प्रेरणा हासिल करने के लिए पुस्तकों की ओर रुख करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें व्यक्तिगत और सामाजिक विकास दोनों में सच्ची मार्गदर्शक शक्ति हैं क्योंकि वे ज्ञान के स्थायी अभिलेख हैं, जो भावी पीढ़ियों के लिए विचारों और विरासतों को संरक्षित करती हैं। अध्यक्ष ने युवाओं से चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रेरणा, उत्साह और शक्ति के स्रोत के रूप में पुस्तकों को अपनाने का आग्रह किया।

बिरला ने ये टिप्पणियां आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 में प्रसिद्ध पत्रकार और राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी द्वारा लिखित दो पुस्तकों – ‘स्त्री: देह से आगे’ और ‘माइंड बॉडी इंटेलेक्ट’ का विमोचन करते हुए कीं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण दौर में मार्गदर्शन, ज्ञान और शक्ति प्रदान करने में पुस्तकों की बहुमूल्य भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पुस्तकें न केवल आजीवन साथी होती हैं, बल्कि वे शिक्षक के रूप में भी काम करती हैं, जिनसे कभी भी, कहीं भी ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

श्री बिरला ने कहा कि यह शुभ संकेत है कि इस वर्ष पुस्तक मेला दो महत्वपूर्ण घटनाओं, महाकुंभ मेला और भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ हो रहा है। उन्होंने जहां प्रयागराज में महाकुंभ को आस्था और भक्ति का प्रतीक बताया, वहीं, विश्व पुस्तक मेले को “ज्ञान और संस्कृति का महाकुंभ” कहा, जहां साहित्य, विचार और चिंतन समाज को प्रगति की ओर प्रेरित करने के लिए एक साथ आते हैं। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की नींव के रूप में संविधान की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय विकास और प्रगति के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत प्रदान करता है।

श्री बिरला ने श्री गुलाब कोठारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल पत्रकार हैं, बल्कि एक प्रमुख विचारक, दार्शनिक और मानवतावादी भी हैं। आज के पुस्तक विमोचन के संदर्भ में, श्री बिरला ने श्री कोठारी द्वारा वैदिक ज्ञान की समकालीन दृष्टिकोणों से, विशेष रूप से समाज में महिलाओं की उभरती भूमिका के संबंध में, व्यावहारिक तुलना की सराहना की। उन्होंने चेतना और आंतरिक शक्ति की गहन खोज के लिए पुस्तकों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह पाठकों को उच्चतम स्तर पर खुद से जुड़ने और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

आज “नई दिल्ली – विश्व पुस्तक मेला” में पत्रिका समूह के प्रधान संपादक श्री गुलाब कोठारी जी द्वारा लिखी दो पुस्तकों ‘स्त्री : देह से आगे’ और ‘बॉडी माइंड इंटेलेक्ट’ का विमोचन किया।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े श्री कोठारी जी ने अपने साहित्य और विचारों से सदा ही मानव मन को प्रेरित किया… pic.twitter.com/aKhkOmtbj4

— Om Birla (@ombirlakota) February 8, 2025

Tags: Lok Sabha Speaker Om BirlaNew Delhi World Book Fair 2025
Previous Post

बेंगलुरु में दो दिवसीय 15वीं एयरो-इंडिया अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का हुआ शुभारंभ

Next Post

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 28 ईओएन-51 प्रणालियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया 642 करोड़ रुपये का अनुबंध

Next Post
आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 28 ईओएन-51 प्रणालियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया 642 करोड़ रुपये का अनुबंध

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 28 ईओएन-51 प्रणालियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया 642 करोड़ रुपये का अनुबंध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In