• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मालदीव ने संसदीय संसाधनों के डिजिटलीकरण हेतु भारत से सहयोग का अनुरोध किया, लोकसभाध्यक्ष ने मालदीव की विधायिका को हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

मालदीव के स्पीकर ने भारतीय संसद में प्रौद्योगिकी के उपयोग और एआई एवं बहुभाषी अनुवाद सेवाओं के साथ डिजिटल बदलाव की सराहना की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/02/2025
in देश
0
मालदीव ने संसदीय संसाधनों के डिजिटलीकरण हेतु भारत से सहयोग का अनुरोध किया, लोकसभाध्यक्ष ने मालदीव की विधायिका को हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिरला (Lok Sabha speaker Om Birla) ने आज मालदीव के साथ भारत के घनिष्ठ संबंधों को दोहराया। उनहोंने इस द्वीपीय देश को न केवल एक मित्रवत पड़ोसी, बल्कि भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘सागर’ दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ भी बताया। श्री बिरला ने ये बातें संसद भवन में मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष महामहिम श्री अब्दुल रहीम अब्दुल्ला के नेतृत्व में आए मालदीव के शिष्टमंडल के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहीं।

 

चर्चा के दौरान, श्री बिरला ने विधायी दक्षता बढ़ाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ डिजिटल बदलाव के मामले में भारतीय संसद द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिष्टमंडल को बताया कि भारतीय संसद अब 15 क्षेत्रीय भाषाओं में एक साथ अनुवाद सेवाएं प्रदान करती है और जल्द ही विस्तारित करके इस सेवा को 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष ने भारतीय संसद द्वारा प्रौद्योगिकी के उपयोग, डिजिटलीकरण कार्य एवं एआई के उपयोग की सराहना की और श्री बिरला से मालदीव की मजलिस को अपने संसदीय संसाधनों को डिजिटल बनाने में सहयोग करने हेतु तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। श्री बिरला ने उन्हें इस संबंध में भारतीय संसद की ओर से मालदीव की पीपुल्स मजलिस को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

 

शिष्टमंडल का हार्दिक स्वागत करते हुए, श्री बिरला ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने पिछले वर्ष राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में नए सिरे से आई गति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उम्मीद जताई कि मालदीव के संसदीय शिष्टमंडल के दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

 

क्षमता निर्माण संबंधी पहल पर चर्चा करते हुए, लोकसभाध्यक्ष ने संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करने में प्राइड (पार्लियामेंट्री रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसीज) की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मालदीव की संसद तथा सचिवालय को प्राइड की विशेषज्ञता से लाभ होगा। श्री बिरला ने आशा व्यक्त की कि इस यात्रा से भारत और मालदीव के विधायी संस्थानों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

लोकसभाध्यक्ष ने शिष्टमंडल को सूचित किया कि भारत वर्तमान में अपने संविधान, जोकि देश के जीवंत संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला और राष्ट्र की यात्रा में प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य करता है, के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। भारत की संसदीय समिति प्रणाली के बारे में विस्तार से बताते हुए, श्री बिरला ने इन समितियों को “मिनी-संसद” के रूप में वर्णित किया, जहां प्रमुख बजटीय एवं नीतिगत मामलों की गहराई से जांच की जाती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये समितियां गैर-पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य करती हैं, जिससे विस्तृत विचार-विमर्श संभव हो पाता है जो अक्सर समय की सीमाओं के कारण बड़े सदन में बाधित होता है। उन्होंने शिष्टमंडल को सूचित किया कि विभिन्न समितियां वर्तमान में संसद में पेश किए गए बजट की जांच कर रही हैं, ताकि मजबूत वित्तीय निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

महामहिम श्री अब्दुल रहीम अब्दुल्ला ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए श्री बिरला को धन्यवाद दिया और भारतीय संसद की डिजिटल प्रगति, विशेष रूप से एआई के उपयोग की सराहना की। उन्होंने संसद के पुस्तकालय का भी दौरा किया और वहां की सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि मालदीव की संसद के पुस्तकालय में भी इसी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

इस बैठक में सांसद – श्री एन.के. प्रेमचंद्रन, श्री आशीष दुबे, श्री फ्रांसिस जॉर्ज, श्री आलोक कुमार सुमन, श्री शफी पेराम्बिल और लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह  ने भी भाग लिया।

इससे पूर्व, मालदीव की पीपुल्स मजलिस के स्पीकर महामहिम श्री अब्दुल रहीम अब्दुल्ला के नेतृत्व में संसदीय शिष्टमंडल ने लोकसभा की कार्यवाही देखी। श्री बिरला ने सदन में शिष्टमंडल का स्वागत किया।

भारत दौरे पर आए मालदीव गणराज्य की पीपल्स मजलिस के स्पीकर महामहिम श्री अब्दुल रहीम अब्दुल्ला के नेतृत्व में मालदीव गणराज्य के संसदीय शिष्टमंडल ने आज लोक सभा की कार्यवाही देखी।
शिष्टमंडल के सभी सदस्यों का भारत की संसद में हार्दिक स्वागत है।

The parliamentary delegation of the… pic.twitter.com/NVS5Wc9Wyh

— Om Birla (@ombirlakota) February 11, 2025

Tags: Lok Sabha Speaker Om BirlaMaldives
Previous Post

अगले AI एक्शन समिट की मेजबानी करेगा भारत : पीएम मोदी

Next Post

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

Next Post
भारतीय चरित्र से जुड़ी शिक्षा व्यवस्था आज की बड़ी जरूरत है : प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In