• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

नीट परीक्षार्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधान ने कहा- पारदर्शी प्रक्रिया का किया जाएगा पालन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/06/2024
in देश
0
नीट परीक्षार्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, प्रधान ने कहा- पारदर्शी प्रक्रिया का किया जाएगा पालन
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)-2024 के परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों ने शुक्रवार को मुलाकात की।

शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर किया और उन्हें आश्वासन दिया कि छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है और वह छात्रों को आश्वस्त करती है कि पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

प्रधान ने कहा कि आज जो छात्र हमसे मिलना चाहते थे, मैंने उन्हें बुलाया, उनके माता-पिता भी आए, मैं उनसे मिला। मैंने उनका पक्ष सुना और उन्हें बेहतर महसूस कराया। सरकार प्रतिबद्ध है और सभी छात्रों को यह आश्वासन मिलना चाहिए कि पारदर्शी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

इससे पहले इस मामले में शिक्षा मंत्री ने आज एक एक्स पोस्ट में कहा था कि, “NEET परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी बच्चे के कैरियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी। NEET की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

Tags: NEETUnion Education MinisterDHARMENDRA PRADHAN
Previous Post

राज्यपाल ने सीएम को पत्र ल‍िखकर पूछा ह‍िंसा के कथित पीड़ितों को राजभवन में प्रवेश से क्‍यों रोका गया?

Next Post

PM MODI ने फ्रांस और यूक्रेन के PRESIDENT से की वार्ता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी हुई बातचीत

Next Post
PM MODI ने फ्रांस और यूक्रेन के PRESIDENT से की वार्ता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी हुई बातचीत

PM MODI ने फ्रांस और यूक्रेन के PRESIDENT से की वार्ता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से भी हुई बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In