• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का दियायोगदान

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/12/2023
in देश, व्‍यापार
0
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का दियायोगदान
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जिसमें एनएलसी इंडिया के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 2.30 करोड़ रुपये शामिल हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसारयह सहायता चक्रवात मिचौंग के कारण हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिए है, जिसने चेन्नई और आसपास के जिलों तिरुवल्लूर, कांचीपुरम तथा चेंगलपट्टू को अत्यधिक नुकसान पहुंचाया और तूतीकोरिन तथा तिरुनेलवेली के दक्षिणी जिलों में हाल ही में हुई अभूतपूर्व भारी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भी है।

एनएलसी इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने आज 4.30 करोड़ रुपये का चेक तमिलनाडु सरकार सचिवालय में मुख्य सचिव श्री शिव दास मीना की उपस्थिति में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन को सौंपा।

एनएलसी इंडिया ने 5 से 15 दिसंबर के दौरान अपने इंजीनियरों और तकनीशियनों के साथ 18 विशाल 25 एचपी जल पंपों को तैनात करके मदद का हाथ बढ़ाया था और महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ के पानी को हटाया था तथा बाढ़ प्रभावित आवास स्थानों से 51,20,000 क्यूबिक फीट पानी साफ किया था।

वर्तमान में 17 दिसंबर से एनएलसी इंडिया ने लगातार बारिश के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए बाढ़ प्रभावित तूतीकोरिन जिले में 25 एचपी के इसी प्रकार के 12 पंप तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त, तूतीकोरिन में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए एनएलसीआईएल के संयुक्त उद्यम पावर प्लांट एनटीपीएल के आरओ प्लांट से पीने के पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: mochan samachaarNLC India Limited contributes Rs 4.30 crore to the Chief Minister's Relief Fund for flood affected people of Tamil Nadupibएनएलसी इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान में 810 मेगावाट ग्रिड कनेक्टेड सौर फोटोवोल्टिक विद्युत परियोजना की हासिल
Previous Post

वीर बाल दिवस के अवसर परअमित शाह नेकोलकाता स्थित गुरुद्वारा श्री बड़ी संगत साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया

Next Post

केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में लियाभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.