• Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

विश्व के हर डिवाइस में हो भारत निर्मित चिप : पीएम मोदी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/09/2024
in देश
0
विश्व के हर डिवाइस में हो भारत निर्मित चिप : पीएम मोदी
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पीएम मोदी (prime MinisterNarendraModi) ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया- 2024 (semicon India-2024) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि दुनिया की हर डिवाइस में भारत निर्मित चिप लगी हो। भारत सेमीकंडटर पॉवरहाउस बनने के लिए हर जरूरी प्रयास करेगा।

पीएम माेदी ने इस अवसर पर यहां प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 11 से 13 सितंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति और नीति का प्रदर्शन करेगा जो भारत को सेमीकंडक्टर के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाने की परिकल्पना करता है।

वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर ‘मेड इन इंडिया’ का हो लोगो : पीएम मोदी

सेमीकंडटर पॉवरहाउस पर भारत की 3 डी शक्ति जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान सरकार सुधारवादी है। देश के पास एक बढ़ता विनिर्माण आधार है और देश का महत्वाकांक्षी बाजार तकनीकी रुझानों से अवगत है। पीएम ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयाँ स्थापित करने के लिए सरकार 50 प्रतिशत सहायता प्रदान करती है। सरकारी हस्तक्षेप के कारण भारत पहले ही 1.5 ट्रिलियन रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित कर चुका है। सेमीकॉन इंडिया 360-डिग्री दृष्टिकोण वाली एक ऐसी पहल है जो भारत में चिप्स के समग्र उत्पादन को बढ़ाएगी। हम चाहते हैं कि वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर ‘मेड इन इंडिया’ लोगो हो।

भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये करोड़ों आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन है। आज भारत चिप्स के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यूपीआई, रुपे कार्ड, डिजीलॉकर और डिजीयात्रा जैसे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म अब व्यक्ति के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गए हैं। भारत में अब डेटा सेंटरों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग का नेतृत्व करने में भारत एक बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।

पीएम ने कहा कि डिजाइनिंग के क्षेत्र में भारत दुनिया में 20 प्रतिशत टैलेंट का योगदान करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार तकनीशियन, इंजीनियर और आरएंडडी विशेषज्ञों की सेमी​कंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर उद्योग और केवल एक दिशा में ऊर्जा प्रवाहित करने वाले डायोड के बीच संबंध पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग विशेष डायोड से सुसज्जित है जहां ऊर्जा दोनों दिशाओं में प्रवाहित होती है। उन्होंने बताया कि जहां उद्योग निवेश करते हैं और मूल्य बनाते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार स्थिर नीतियां और व्यापार करने में आसानी प्रदान करती है।

Tags: PM MODISemicon India 2024
Previous Post

11 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

12 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

12 सितम्बर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In