• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का किया दौरा

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
14/11/2023
in देश
0
पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का किया दौरा
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्‍त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल 13 नवंबर 2023 को सैन फ्रांसिस्को (संयुक्त राज्य अमेरिका) पहुंचे। अपनी आधिकारिक दौरे की शुरुआत करते हुए उन्‍होंने फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री की यूनिट का दौरा किया और टेस्ला समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इसके बाद दिन में उन्‍होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई, कोरिया गणराज्य के व्यापार मंत्री श्री डुकगेन आह्न और सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्री श्री गैन किम योंग साथ द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं।

इन मंत्रिस्तरीय बैठकों के दौरान श्री गोयल ने भारत-प्रशांत इकोनॉमिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) के तहत संभावित सहयोग और डब्ल्यूटीओ तथा आपसी हितों से संबंधित मुद्दो के संबंध में द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य संबंधों को और आगे बढ़ाने के उपायों के बारे में चर्चा की। अपने सिंगापुर और दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ बातचीत के दौरान श्री पीयूष गोयल ने क्रमशः एआईटीआईजीए और सीईपीए की समीक्षा को जल्‍द पूरा करने का सुझाव दिया।

इसके अलावा, उन्‍होंने यूएसआईएसपीएफ और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से आयोजित निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया। इस आयोजन में ऊर्जा, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और प्रौद्योगिकी क्षेत्र सहित अमेरिका में उद्योग के व्यापक स्पेक्ट्रम के उद्यम पूंजीपतियों तथा उद्यमियों ने भाग लिया। एक संवादमूलक सत्र में श्री गोयल ने प्रतिभागियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श में भाग लिया और भारत सरकार द्वारा देश में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए किए गए विभिन्न उपायों पर भी प्रकाश डाला।

अपनी इस यात्रा के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री गोयल तीसरी व्यक्तिगत आईपीईएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) की गतिविधियों में भाग लेंगे। वे अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी और व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिनिधियों, अमेरिकी अधिकारियों और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: mochan samachaarpibPiyush Goyal visits Tesla factory in Fremont on first day of his visit to San Franciscoपीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का किया दौरा
Previous Post

भारत का संगीत इतिहास विविधता की एक संगीत रचना है, जो सहस्राब्दियों से विकसित लय के माध्यम से गुंजायमान है: प्रधानमंत्री

Next Post

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंडप का किया उद्घाटन 

Next Post
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंडप का किया उद्घाटन 

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्वास्थ्य मंडप का किया उद्घाटन 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In