• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित रक्षामंत्री राजनाथ, गृहमंत्री शाह ने दी बधाई

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/06/2024
in देश
0
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को आज गुरुवार (thursday) को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित (Home minister Amit Shah) शाह ने बधाई दी। राष्ट्रपति आज सुबह जन्मदिन पर सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर (Lord Jagannath Temple) पहुंच पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (social media handle x) पर लिखा, ”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर उनकी बुद्धिमत्ता और एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को आशा देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

 

Warm birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her exemplary service and dedication to our nation inspire us all. Her wisdom and emphasis on serving the poor and marginalised are a strong guiding force. Her life journey gives hope to crores of people. India will always be grateful to…

— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति को एक्स पर शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने लिखा “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं। भारत के सर्वांगीण विकास के उनके दृष्टिकोण को व्यापक रूप से सम्मान दिया जाता है। भारत उनकी अंतर्दृष्टि और योगदान से बहुत लाभान्वित हुआ है। समाज के गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति उनका प्रयास सराहनीय है। राष्ट्रपति जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Greetings and my best wishes to the President of India, Smt. Droupadi Murmu on her birthday. She is widely respected for her statesmanship and vision for India’s all-round development.

India is deeply benefitted from her insights and contributions. Her passion for the welfare…

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 20, 2024

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने लिखा है, ”राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र के विकास, गरीबों और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।” 20 जून 1958 को जन्मीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिन पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

Warm birthday greetings to the Honourable President of India, Smt. Droupadi Murmu Ji. Your dedication to the development of the nation and the upliftment of the poor and marginalized sections of society is an inspiration for all. I pray to God for your good health and a long…

— Amit Shah (@AmitShah) June 20, 2024

Tags: Defence Minister Rajnath singhHome Minister amit ShahPresident of India Draupadi Murmu birthdayPrime Minister Narendra Modi
Previous Post

बिहार सरकार द्वारा आरक्षण बढ़ाने के फैसले को पटना उच्च न्यायालय ने क‍िया रद्द

Next Post

NTA की ट्रांसफर याचिका पर SUPREME COURT ने जारी किया नोटिस

Next Post
SUPREME COURT ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच पर लगा दी रोक

NTA की ट्रांसफर याचिका पर SUPREME COURT ने जारी किया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.