• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

PRESIDENT 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों के सम्मेलन की करेंगी अध्यक्षता

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/07/2024
in देश
0
13 से 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President of India Draupadi Murmu) 2 और 3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन (RASHTRAPATI BHAWAN) में राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। यह सम्मेलन राष्ट्रपति मुर्मु की अध्यक्षता में होने वाला राज्यपालों का पहला सम्मेलन होगा।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी। सम्मेलन में सभी राज्यों के राज्यपाल भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, शिक्षा मंत्री, जनजातीय मामले मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, युवा मामले एवं खेल मंत्री, नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, गृह मंत्रालय एवं अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

सम्मेलन के एजेंडे में तीन आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन; उच्च शिक्षा में सुधार और विश्वविद्यालयों की मान्यता; जनजातीय क्षेत्रों, आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे फोकस क्षेत्रों का विकास; ‘मेरा भारत’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों में राज्यपालों की भूमिका, तथा प्राकृतिक खेती; जनता से संपर्क बढ़ाना तथा राज्य में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय में राज्यपालों की भूमिका शामिल है।

राज्यपाल अलग-अलग समूहों में इन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। समापन सत्र में, ये समूह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुति देंगे।

Tags: President of India Draupadi MurmuRASHTRAPATI BHAWAN
Previous Post

अगस्त माह में 13 दिन बंद रहेंगे BANK

Next Post

450 रुपये में म‍िलेगा रसोई गैस स‍िलेंडर

Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने की घोषणा की

450 रुपये में म‍िलेगा रसोई गैस स‍िलेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.