• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर 21 से ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का किया उद्घाटन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/09/2023
in देश
0
प्रधानमंत्री ने द्वारका सेक्टर 21 से ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का किया उद्घाटन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 में, द्वारका सेक्टर 21 से ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ स्टेशन तक एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। नए मेट्रो स्टेशन में तीन सबवे होंगे – स्‍टेशन को प्रदर्शनी हॉल, कन्वेंशन सेंटर और सेंट्रल एरिना से जोड़ने वाला 735 मीटर लंबा सबवे; द्वारका एक्सप्रेसवे में प्रवेश/निकास को जोड़ने वाला दूसरा सबवे; जबकि तीसरा सबवे मेट्रो स्टेशन को ‘यशोभूमि’ के भावी प्रदर्शनी हॉल के फ़ोयर से जोड़ता है।

दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी। ‘नई दिल्ली’ से ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक की यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे।

प्रधानमंत्री धौला कुआं मेट्रो स्टेशन से मेट्रो के जरिए यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन पहुंचे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

“दिल्ली मेट्रो में सभी मुस्कुराए! प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर के चरण-1 का उद्घाटन करने के लिए द्वारका की अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“द्वारका और वहां से वापसी के मेट्रो के यादगार सफर को विभिन्‍न वर्गों के अद्भुत सह-यात्रियों ने और भी खास बना दिया।”

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Dwarka Sector 21 to 'Yashobhoomi Dwarka Sector 25' stationextension of Airport Metro ExpressPrime MinisterPrime Minister inaugurates extension of Airport Metro Express Line from Dwarka Sector 21 to 'Yashobhoomi Dwarka Sector 25' station
Previous Post

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा को नमन किया

Next Post

विश्वकर्मा समाज में हमेशा महत्वपूर्ण बने रहेंगे, यह योजना उन्हें आधुनिक युग में ले जाने का एक प्रयास : प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.