• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रो. करंदीकर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में संभाला कार्यभार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/10/2023
in देश
0
प्रो. करंदीकर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में संभाला कार्यभार
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आईआईटी कानपुर के पूर्व निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने डॉ. राजेश गोखले से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के नए सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार

प्रो. करंदीकर एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं, जो देश के दूरसंचार क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने किफायती ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए “मितव्ययी 5जी नेटवर्क” की अवधारणा विकसित की और दूरसंचार नीति और विनियमों में योगदान दिया, जो राष्ट्रीय स्तर की दूरसंचार नीतियों में शामिल थे।

इसके अलावा, दूरसंचार पर कई वैश्विक मानकीकरण पहलों में योगदान देने वाले समूह की अगुवाई करते हुए, उन्होंने सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ दूरसंचार के लिए भारत की मानक संस्था, टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स डेवलपमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया (टीएसडीएसआई) की स्थापना में एक राष्ट्रीय प्रयास का नेतृत्व किया।

आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र, प्रो. करंदीकर ने अपना करियर आईआईटी बॉम्बे से शुरू किया, जहां वे बाद में डीन (संकाय मामले) बने, उसके बाद आईआईटी बॉम्बे रिसर्च पार्क के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, फर्स्ट प्रोफेसर-इन-चार्ज और आईआईटी बॉम्बे के कंप्यूटर सेंटर के प्रमुख बने। इसके बाद आईआईटी कानपुर के निदेशक के रूप में नियुक्ति हुई, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी।

उन्होंने अपने समूह के साथ मिलकर 5जी नेटवर्क के हिस्से के रूप में एक एकीकृत नियंत्रण और प्रबंधन संरचना के तहत कई रेडियो एक्सेस टेक्नोलॉजी (आरएटीएस) को एक साथ लाने के लिए एसडीएन आधारित आर्किटेक्चर का आविष्कार किया। उन्होंने एसडीएन, आरएएन वर्चुअलाइजेशन और फ्रुगल 5जी में कुछ नवीन रूपरेखाएं प्रस्तावित कीं। प्रो. करंदीकर ने उनके और उनके समूह द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों के लिए कई पेटेंट दाखिल करने के कार्य का भी नेतृत्व किया।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: Department of Science and TechnologyPro. Karandikar takes charge as Secretaryप्रो. करंदीकर ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला
Previous Post

भारतीय रेल ने अपनी नई अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी “ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी)” जारी कर दी है, जो एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी

Next Post

तेजी से बदलते भू-राजनीतिक माहौल में, हमें किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार रहने की जरूरत है: राष्ट्रपति मुर्मू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.