• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

बीआईएस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण केंद्रों की मांग के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की गई

केंद्र सरकार का लक्ष्य बीआईएस के माध्यम से इस योजना के जरिए उच्च शैक्षणिक और अनुसंधान व विकास संस्थानों में प्रयोगशालाओं के उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों के लिए प्रयोगशालाओं का उन्नयन करना है

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/03/2024
in देश
0
बीआईएस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण केंद्रों की मांग के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की गई
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत सरकार ने देश में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रयासों के क्रम में प्रयोगशाला नेटवर्क के उन्नयन और मजबूती को लेकर भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के माध्यम से एक योजना की शुरुआत की है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)  इसके लिए कुल 340 करोड़ रुपये के अधिक के प्रस्तावों की जांच होने के बाद वस्त्र, खाद्य, वैधानिक माप-विधि और विद्युत पारेषण (ट्रांसमिशन) सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी से भारत में गुणवत्ता बुनियादी ढांचे में विशिष्ट प्रगति होने की आशा है।

देश में समग्र गुणवत्ता बुनियादी ढांचे में परीक्षण केंद्रों की उपलब्धता यह सुनिश्चित करने में  एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है कि निर्माता, नियामक और उपभोक्ता अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। साथ ही यह गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों और प्रयोगशाला बुनियादी ढांचे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन उपभोक्ता मामले विभाग ने अपनी स्क्रीनिंग कमिटी के माध्यम से सभी क्षेत्रों, जैसे कि वस्त्र, खाद्य, वैधानिक माप-तौल और विद्युत पारेषण व वितरण के तहत सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए बीआईएस की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की है, जो इन क्षेत्रों में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा।

केंद्र सरकार ने अब महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परीक्षण केंद्रों के निर्माण/संवर्द्धन के लिए अन्य प्रयोगशालाओं को सहायता देने की योजना का उच्च शैक्षणिक संस्थानों की प्रयोगशालाओं और अनुसंधान व विकास उद्देश्यों के लिए या बिना किसी लाभ के आधार पर प्रयोगशाला संचालित करने वाले निजी संगठनों तक विस्तार किया है। ऐसी प्रयोगशालाएं भी इस योजना के प्रावधानों के अनुरूप सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं, जो बीआईएस की वेबसाइट www.bis.gov.in पर प्रयोगशालाएं टैब के तहत उपलब्ध है।

इसके अलावा घरेलू परीक्षण केंद्रों वाले निर्माता अपनी प्रयोगशाला को बीआईएस प्रयोगशाला मान्यता योजना (बीआईएस एलआरएस) के तहत मान्यता प्राप्त करके बीआईएस अनुरूपता मूल्यांकन योजनाओं के लिए उसे नमूनों के परीक्षण के उद्देश्य से बीआईएस परीक्षण इकोसिस्टम के साथ जोड़ सकते हैं। इसके लिए बीआईएस प्रयोगशाला सूचना प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से https://lims.bis.gov.in/ पर लॉगिन और फिर न्यू लैब रजिस्टर लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण की चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जानकारी के लिए एक विस्तृत उपयोगकर्ता मैनुअल भी उपलब्ध है।

उपरोक्त योजनाओं के संबंध में किसी स्पष्टीकरण/सहायता के लिए बीआईएस से lrmd-bis@bis.gov.in या बीआईएस सुविधा सेवा संख्या 1800-11-1206 पर संपर्क किया जा सकता है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibProposals worth more than Rs 340 crore were examined by BIS for demand for testing centers in government laboratories of various sectors.बीआईएस की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण केंद्रों की मांग के लिए 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों की जांच की गई
Previous Post

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के आगामी आम चुनावों के लिए सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय सत्र आयोजित किया

Next Post

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को किया गया लॉन्च

Next Post
मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को किया गया लॉन्च

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25 टी बोलार्ड पुल टग, बलजीत (यार्ड 306) को किया गया लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In