• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

RPF बच्चों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन में लेगा हिस्सा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/10/2024
in देश
0
RPF बच्चों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन में लेगा हिस्सा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने घोषणा की है कि वो 20 अक्टूबर 2024 को वेदांता दिल्ली हाफ़ मैराथन (Vedanta Delhi Half Marathon) में हिस्सा लेगा। आरपीएफ के महानिदेशक, श्री मनोज यादव 26 समर्पित आरपीएफ सदस्यों की एक टीम की अगुवाई करेंगे, जो रेलवे नेटवर्क में बच्चों की तस्करी की रोकथाम के प्रयासों को उजागर करने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हाफ मैराथन में दौड़ेंगे।

WhatsApp Image 2024-10-19 at 9.37.52 AM (1)

आरपीएफ की भागीदारी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए उपायों के बारे में जनता को शिक्षित करना और नागरिकों से इस खतरे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने की अपील करना है। “हमारा मिशन: ट्रेनों में बच्चों की तस्करी को रोकना” नारे के तहत, आरपीएफ का लक्ष्य बच्चों को शोषण तथा दुर्व्यवहार से बचाने के लिए सामूहिक कार्रवाई की तात्कालिकता और आवश्यकता पर बल देना है।

WhatsApp Image 2024-10-19 at 9.37.52 AM

इस आयोजन में, टीम के सभी सदस्य पूरी हाफ मैराथन में दौड़ेंगे, जो इस नेक काम के प्रति रेलवे सुरक्षा बल की ताकत, उसकी एकता और उसकी कटिबद्धता का प्रतीक है। आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए, आरपीएफ बैंड रेल भवन के नजदीक दौड़ मार्ग के किनारे लाइव प्रदर्शन करेगा, जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए एक संवादात्मक और सहायक वातावरण तैयार होगा।

WhatsApp Image 2024-10-19 at 8.51.42 AM

आरपीएफ आम लोगों से इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन करने और बच्चों की तस्करी के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने का आह्वान करता है। हम सब मिलकर बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं और देश के रेलवे नेटवर्क से तस्करी को समाप्त करने की दिशा में काम कर सकते हैं।

Tags: RPFVedanta Delhi Half Marathon
Previous Post

‘लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024’ के साथ हुआ दूसरे राष्ट्रीय लाइटहाउस महोत्सव का आगाज

Next Post

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण 18 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम में हुआ संपन्न

Next Post
सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण 18 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम में हुआ संपन्न

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समुद्री चरण 18 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम में हुआ संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.