• Contact Us
Saturday, October 31, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 18,73,242 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/05/2024
in देश
0
उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा हो रही है शुरू,अब तक हुए 10.66 लाख पंजीकरण
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच गया है। इनमें यमुनोत्री के लिए 299369, गंगोत्री के लिए 338202, श्री केदारनाथ के लिए 651193, श्री बद्रीनाथ के लिए 550710 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 33768 पंजीकरण हुए हैं। कुल 1873242 श्रद्धालु अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को दिक्कत न हो और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से रोजाना रजिस्ट्रेशन की संख्या तय कर दी गई है। इसके तहत केदारनाथ यात्रा के लिए 18 हजार, बद्रीनाथ के लिए 20 हजार, गंगोत्री के लिए 11 हजार, जबकि यमुनोत्री के लिए नौ हजार अधिकतम श्रद्धालु प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। अब रजिस्ट्रेशन कराने वालों को जून महीने की तिथि मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 2 वर्ष में चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा हो, यही सरकार का प्रयास है।

बता दें कि 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन यमुनोत्री, गंगोत्री और बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, 12 मई को भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट भी ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खुलेंगे। इसके अलावा 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खोले जाएंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: chardham yatraRegistration for Chardham Yatra crossed 18 lakhsचारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण हुआ 18 लाख पार
Previous Post

सच्चाई की जीत होगी, बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते : राज्यपाल बोस

Next Post

ईरान-इजराइल की यात्रा करते समय सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय

Next Post
ईरान-इजराइल की यात्रा करते समय सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय

ईरान-इजराइल की यात्रा करते समय सतर्क रहें भारतीय : विदेश मंत्रालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In