• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

Republic Day 2025 : लखपति दीदी से लेकर आधुनिक बैंकिंग तक झांकियों में दिखी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/01/2025
in देश
0
Republic Day 2025 : लखपति दीदी से लेकर आधुनिक बैंकिंग तक झांकियों में दिखी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह (76th Republic Day Celebrations) के दौरान भारत की सांस्कृतिक विविधता और आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं। राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों की इन झांकियों ने अपनी रचनात्मकता और संदेशों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर प्रस्तुत झांकी ने ‘लखपति दीदी’ पहल पर प्रकाश डाला जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है। झांकी में ‘लखपति दीदी’ की एक सुंदर मूर्ति को केंद्र में रखा गया था जो एक सफल महिला उद्यमी का प्रतीक थी। इसके चारों ओर महिलाएं बुनाई, कृषि और हस्तशिल्प जैसे कार्यों में व्यस्त नजर आईं। साथ ही, डिजिटल साक्षरता पर जोर देते हुए महिलाओं को कंप्यूटर का उपयोग करते हुए भी दिखाया गया। झांकी ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार और समाज भी मजबूत होते हैं।

वहीं वित्त मंत्रालय की झांकी ने भारत में बैंकिंग सेवाओं के विकास की यात्रा को दर्शाया गया। झांकी की शुरुआत एक सुनहरे सिक्के से हुई जो देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रतीक था। रुपये का चिन्ह और UPI का उल्लेख भारत की वित्तीय प्रगति और तकनीकी नवाचारों को उजागर कर रहा था। एक महिला को एटीएम का उपयोग करते हुए दिखाकर यह बताया गया कि आधुनिक बैंकिंग सेवाओं ने सभी वर्गों के जीवन को सरल और समृद्ध बनाया है। झांकी में ‘पोटली’ को समृद्धि का प्रतीक दिखाया गया जबकि एलईडी स्क्रीन पर वित्तीय समावेशन और जागरूकता अभियानों की झलक दी गई।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की झांकी ने मौसम विभाग के 150 वर्षों की यात्रा को दिखाया। झांकी में चक्रवातों से बचाव और किसानों के लिए मौसम आधारित सलाहकार सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। इसमें चक्रवात डाना का उल्लेख और मोबाइल मौसम अलर्ट के जरिए किसानों की मदद को दिखाया गया। झांकी के पिछले हिस्से में मछुआरों, पायलटों और वैज्ञानिकों को प्रदर्शित किया गया जो मंत्रालय के कामकाज से प्रभावित होते हैं। मौसम उपकरणों ने दर्शकों को यह समझने में मदद की कि कैसे सटीक मौसम जानकारी लोगों की जान बचा सकती है और जीवन को बेहतर बना सकती है।

गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत इन झांकियों ने न केवल भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे समाज के हर वर्ग को देश की प्रगति में शामिल किया जा रहा है।

Tags: Republic Day 2025
Previous Post

भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां हम सभी को प्रेरित करती रहती हैं : पीएम मोदी

Next Post

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पूर्वी क्षेत्र ने एनएससीबीआई हवाई अड्डे, कोलकाता में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Next Post
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पूर्वी क्षेत्र ने एनएससीबीआई हवाई अड्डे, कोलकाता में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पूर्वी क्षेत्र ने एनएससीबीआई हवाई अड्डे, कोलकाता में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In