• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

सहरसा की बेटी ने रचा इत‍िहास, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/07/2024
in खेल, देश, विदेश
0
सहरसा की बेटी ने रचा इत‍िहास, मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : सहरसा जिले (Saharsa district) के कहरा प्रखंड स्थित बनगांव ग्राम की बेटी लक्ष्मी झा (Laxmi Jha) ने मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट किनाबालु (Mount Kinabalu, the highest peak in Malaysia) पर तिरंगा फहरा कर इतिहास रच दिया है। इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाली लक्ष्मी पहली भारतीय महिला हैं। लक्ष्मी के इस साहसिक कार्य ने सहरसा का नाम देश-विदेश में रोशन कर दिया।

अपने इस अभियान को लेकर लक्ष्मी झा ने बताया कि 5 जुलाई को सुबह पांच बजे मलेशिया एयरपोर्ट पहुंची थी। उसी दिन यहां से शाम छह बजे डोमेस्टिक फ्लाइट से कोटा किनाबालु शाम आठ बजे पहुंच गई थी। लक्ष्मी ने बताया कि यहां दो दिन रेस्ट लेने के बाद 8 जुलाई को सुबह दस बजे उसने माउंट किनाबालु की चढ़ाई शुरू की दी और शाम चार बजे तक वह बेस कैंप पहुंच गई।

यहां से 9 जुलाई को सुबह तीन बजे से माउंट किनाबालु की चढ़ाई का अंतिम चरण शुरू किया और छह बजकर 40 मिनट पर वह चोटी पर पहुंच गई और वहां तिरंगा फहराया। लक्ष्मी ने बताया कि माउंट पर चढ़ाई के दौरान बहुत सारी मुश्किलें आईं और बारिश होने के साथ ही मौसम भी बहुत खराब था। चढ़ाई दौरान मेरे घुटनों में चोट भी आई है। लक्ष्मी ने अपनी सफलता के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रोत्साहन और मदद की बदौलत आज मैं मांउट किनाबालु जैसी लंबी चोटी पर चढ़ने में सफल हो सकी हूं।

उल्लेखनीय है कि माउंट किनाबालु बोर्नियो और मलेशिया का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 4,095 मीटर (13,435 फीट) है। यह चाेटी दक्षिण पूर्व एशिया की 28वीं सबसे ऊंची चोटी और दुनिया की 20वीं सबसे प्रमुख चाेटी है। लक्ष्मी इंडिया की पहली बेटी है, जिन्होंने माउंट किनाबालु पर चढ़ाई कर सहरसा का नाम देश एवं विदेश में ऊंचा किया है।

Tags: Laxmi JhaMount KinabaluSaharsa districtthe highest peak in Malaysia
Previous Post

JNU अपनी स्वयं की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर कर रहा है विचार : जेएनयूटीए

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

Next Post
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In