• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सिंधिया ने नई एयरलाइन फ्लाई91 की उद्घाटन उड़ान को दिखाई झंडी, 18 मार्च से शुरू होंगी उड़ानें

उड़ान योजना टियर 2 और 3 शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ा रही है, वर्ष 2030 तक घरेलू यातायात को 30 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य है: श्री सिंधिया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/03/2024
in देश
0
सिंधिया ने नई एयरलाइन फ्लाई91 की उद्घाटन उड़ान को दिखाई झंडी, 18 मार्च से शुरू होंगी उड़ानें
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केंद्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज एक क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किया और गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमओपीए) तथा लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप समूह के बीच पहली उड़ान सेवा को झंडी दिखाई। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

IMG_256

श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि पहले हमारे देश में एयरलाइंस का बंद होना या फिर दिवालिया होना ही खबर हुआ करती थी। लेकिन पिछले 10 वर्षों में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इस उद्योग में एक नया सवेरा लेकर आया है, जिसके परिणामस्वरूप छह नई क्षेत्रीय हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई है। श्री सिंधिया ने देश में नागर विमानन के क्षेत्र हेतु बहुआयामी विकास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उड़ान योजना के माध्यम से टियर 2 और टियर 3 शहरों को जोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विमानन उद्योग वर्ष 2030 तक अपने घरेलू यातायात को 30 करोड़ तक बढ़ाने की उम्मीद कर रहा है, जो साल 2014 में सिर्फ 6 करोड़ तक सीमित था।

IMG_256

 

एयरलाइंस ने यह जानकारी दी है कि चरणबद्ध तरीके से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और बेंगलुरु, हैदराबाद, जलगांव, अगत्ती, पुणे, नांदेड़ तथा बेंगलुरु, हैदराबाद एवं पुणे से सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ व गोवा के बीच निर्धारित उड़ानें 18 मार्च 2024 से संचालित होंगी।

ये नए हवाई संपर्क पूरे देश में बेहतर हवाई यातायात की मांग को पूरा करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाएंगे। इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि व्यापार एवं वाणिज्य को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को किफायती, समय पर, सुरक्षित व परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को सामर्थ्य मिलेगा।

इस अवसर पर फ्लाई91 के अध्यक्ष श्री हर्ष राघवन, नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री असंगबा चुबा और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण तथा नागर विमानन मंत्रालय के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 18 मार्च से शुरू होंगी उड़ानेंflights will start from March 18mochan samachaarpibScindia flags off the inaugural flight of new airline Fly91सिंधिया ने नई एयरलाइन फ्लाई91 की उद्घाटन उड़ान को दिखाई झंडी
Previous Post

“विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है” : प्रधानमंत्री

Next Post

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया

Next Post
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपना 19वां स्थापना दिवस मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.