• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

बेंगलुरू में श्री अन्न व जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का केंद्रीय मंत्री मुंडा के मुख्यातिथ्य में समापन

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्री अन्न को बढ़ावा दे रही है केंद्र सरकार- श्री मुंडा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/01/2024
in देश
0
बेंगलुरू में श्री अन्न व जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का केंद्रीय मंत्री मुंडा के मुख्यातिथ्य में समापन
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसीय श्री अन्न एवं जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन समारोह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस अवसर पर श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मान्यता दी थी। प्रधानमंत्री ने मिलेट्स को श्री अन्न नाम दिया और देश के साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसे पहुंचाया है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उपभोग को प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर हमारे सामने हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि वैश्विक खाद्य-पोषण सुरक्षा के मामले में श्री अन्न महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। देश में प्राचीनकाल से इसका उपभोग होता रहा, छोटे-मझौले किसान इसे अपने लिए उगाते हुए आत्मनिर्भर रहे है, वहीं प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्री अन्न के मामले में अब जागरूकता बढ़ रही है और इसे बढ़ावा देने के लिए जो भी प्रयत्न हो सकते हैं, भारत सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी चाहते हैं कि सभी राज्य इसमें भूमिका निभाएं, क्योंकि श्री अन्न अनेक समाधान प्रदान कर सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के साथ पानी की कमी, जलवायु संबंधी चुनौती के संदर्भ में श्री अन्न महत्वपूर्ण है। मृदा स्वास्थ्य भी श्री अन्न से बेहतर रहता है। आज दुनिया शाकाहार की तरफ लौट रही है, ऐसे में भी श्री अन्न का महत्व है। किसानों के साथ ही एफपीओ, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थाएं आदि इसमें योगदान दें। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि भारत सरकार की कृषि अनुसंधान की संस्थाएं श्री अन्न को बढ़ावा दे रही है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च (आईआईएमआर) को वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र घोषित किया गया है। श्री अन्न की खपत बढ़ाने हेतु कई ठोस कदम उठाए गए है, जिसमें कर्नाटक सहित अन्य राज्य सहभागी है। श्री मुंडा ने कहा कि सरकार ने पीएम पोषण जैसी पहल के माध्यम से भी श्री अन्न का पौष्टिक आहार देना सुनिश्चित किया है। हम सबकी कोशिश यहीं होना चाहिए कि श्री अन्न का उत्पादन बढ़े, घरेलू उपभोग में वृद्धि हो एवं दुनिया में भी इसकी मांग सतत बढ़े, ताकि अंततः हमारे किसानों को इसका लाभ मिल सकें।

श्री मुंडा ने कहा कि इसी तरह, जैविक खेती को भी भारत सरकार, राज्यों के सहयोग से बढ़ावा दे रही है, सरकार ने पहाड़ियों, द्वीपों, आदिवासी या रेगिस्तानी बेल्ट, जहां कृषि रसायनों का उपयोग न हुआ हो, को प्रमाणित करने के लिए वर्ष 2020-21 से बड़े क्षेत्र प्रमाणन कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके तहत अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14,445 हेक्टेयर क्षेत्र, लद्दाख के 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र, लक्षद्वीप के 2700 हेक्टेयर क्षेत्र एवं सिक्किम में 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के प्रमाणीकरण के लिए सहयोग दिया है व किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में इस अभियान को राज्यों के स्तर पर आगे निरंतर बढ़ाया रहा है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए भी सरकार प्रयत्न कर रही है, जहां जैविक मूल्य श्रृंखला विकास मिशन में 1.73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर किया गया है।  समारोह में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री श्री डी.के. शिवकुमार, राज्य के कृषि मंत्री श्री चालुवराय स्वामी व राजस्व मंत्री श्री कृष्णा बायरे गौड़ा व विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान मौजूद थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Tags: Shree Food and Organic International Trade Fair concludes in Bengaluru under the chief guestness of Union Minister Munda.बेंगलुरू में श्री अन्न व जैविक अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का केंद्रीय मंत्री मुंडा के मुख्यातिथ्य में समापन
Previous Post

नितिन गडकरी ने केरल में 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Next Post

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का किया विस्तार

Next Post
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का किया विस्तार

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का किया विस्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In