• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शानदार समापन, उनसठ देशों की फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/06/2024
in देश
0
मुंबई अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह के वृत्‍तचित्र फिल्म बाजार में प्रविष्टियां जमा कराने की समय सीमा 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : 18वें मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का समापन बड़े ही शानदार ढंग से हुआ। इस महोत्सव में 12,000 से ज़्यादा डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया और यहां पर कुल 314 फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। फिल्म महोत्सव के के दौरान डेलिगेट्स ने अपनी भागीदारी दिखाते हुए विभिन्न तरह की स्क्रीनिंग, परिचर्चाओं व मास्टरक्लास में भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस महोत्सव के माध्यम से मुंबई समेत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में कुल 59 देशों की फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

फिल्म महोत्सव के समापन के खास मौके पर फेस्टिवल डायरेक्टर और (एनएफडीसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथुल कुमार ने इस साल लोगों की ओर से मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव को मिले भारी प्रोत्साहन पर अपनी ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा, “इतनी भारी तादाद में लोगों की हिस्सेदारी से यह बात साफ़ हो जाती है कि डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फ़िल्मों और एनिमेशन फिल्मों में लोगों की रुचि तेज़ी से बढ़ रही है। एमआईएफएफ (MIFF) की सफलता का श्रेय कार्यक्रम के आयोजन की पुख़्ता व्यवस्था और भविष्य में आयोजित किये जाने वाले संस्करणों के लिए नये मापदंडों को स्थापित करने की कोशिशों को भी दिया जाना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि रिची मेहता, संतोष सिवन, डेनिअला वॉकर, केतन मेहता, तुषार हीरानंदानी, एल्फ़ोन्स रॉय, टी. एस. नागाभरना जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस महोत्सव में शिरकत की और आयोजन की शोभा बढ़ाई। आयोजन के दौरान बढ़िया इंतजाम, चाक-चौबंद सुरक्षा, एक्सेसबिलिटी में आसानी और बारिश से बचाव से पुख़्ता बंदोबस्त के लिए भी 18th MIFF के आयोजन की ख़ूब प्रशंसा हुई। पूरे महोत्सव स्थल पर रैम्प की सटीक व्यवस्था करने से इसमें शिरकत करने वालों के अनुभवों को और भी ख़ुशनुमां बना दिया।

इस महोत्सव के आयोजन के दौरान पहली बार डॉक्यू बाज़ार के आयोजन की व्यवस्था की गई थी। जहां 108 परियोजनाओं को गतिशील रूप में व्यूइंग रूम में देखा गया, वहीं कुल 63 प्रविष्टियों में से 16 परियोजनाओं को को-प्रोडक्शन के लिए चुना गया। इस साल आयोजित डॉक्यू बाज़ार में 15 निर्माताओं ने डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों, शॉर्ट फ़िल्मों और एनिमेशन फ़िल्मों के निर्माण में रुचि दर्शायी।

Tags: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवMIFF
Previous Post

बांग्लादेशी नागरिकों के लिए ई-मेडिकल वीजा सुविधा शुरू करेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी

Next Post

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने किया क्वालीफाई

Next Post
पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने किया क्वालीफाई

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने किया क्वालीफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.