• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

“आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव हमारे सैनिकों की बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है” : रक्षा मंत्री

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/06/2025
in देश
0
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अतिरिक्त तीन लाख कैडेट रिक्तियों के साथ एनसीसी के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 20 जून, 2025 को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान में सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को एक शक्तिशाली संदेश दिया है कि नये भारत का निश्चय दृढ़ है और अब देश आतंकवाद का शिकार नहीं होगा, बल्कि ताकत और रणनीति के साथ जवाब देगा।” उन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की और कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव इस बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि सीमा पार आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के लिए एक चेतावनी बताया कि भारत अब आतंकवाद को और बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सिर्फ एक विराम है, एक चेतावनी है। मैं पड़ोसी देश को यह बताना चाहता हूं।”

श्री राजनाथ सिंह ने सैनिक के जीवन को साहस और बलिदान से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा मातृभूमि के प्रति सशस्त्र बलों द्वारा दी गई सेवाओं का ऋणी रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर आयोजित बड़ाखाना में रक्षा मंत्री ने जवानों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने एक सैनिक के जीवन में शक्ति और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया।उन्होंने कहा, “यदि आप मजबूत हैं, तो हमारी सीमाएं मजबूत होंगी। जब सीमाएं मजबूत होंगी तो भारत भी मजबूत होगा।”

इस कार्यक्रम में खुखरी नृत्य, भांगड़ा, कलरीपयट्टू और झांझ पटक सहित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: “The change in India's policy towards terrorism is a result of the unmatched bravery and dedication of our soldiers”: Defence Minister
Previous Post

निर्मला सीतारमण ने नेशनल टाइम रिलीज स्टडी के पांचवें संस्करण का किया विमोचन

Next Post

वित्त मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल भुगतान पुरस्कार से किया सम्मानित

Next Post
वित्त मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल भुगतान पुरस्कार से किया सम्मानित

वित्त मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डिजिटल भुगतान पुरस्कार से किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.