• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति ने आज संसद भवन में जी-20 थिंक क्विज़ फाइनलिस्ट छात्रों के साथ बातचीत की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/11/2023
in देश
0
युवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है : उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज जी-20 में ‘यंग माइंड्स’ की प्रभावशाली भागीदारी पर प्रकाश डाला और हमारे युवाओं के पोषण के सर्वोच्‍च महत्व को रेखांकित किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि जब वे ऊर्जावान, प्रेरित और अभिप्रेरित होते हैं उनकी प्रदर्शन करने की क्षमता अनंत हो जाती है।

उपराष्ट्रपति ने आज संसद भवन में जी-20 थिंक क्विज़ फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बताया कि नए संसद भवन के निर्माण की उल्लेखनीय उपलब्धि केवल 30 माह में प्राप्‍त हुई है, इस परियोजना में देश के हर कोने से मानव संसाधन शामिल थे। साथ ही साथ, उन्होंने भारत की अध्यक्षता के दौरान हाल ही के जी-20 शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों पर बल दिया और स्‍पष्‍ट किया कि देश भर में 60 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकों का आयोजन हुआ।

छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, उनके प्रस्थान पर उपराष्ट्रपति ने ‘संबंधित देशों के राजदूत’ के रूप में उनकी प्रारंभिक भूमिका और ‘वैश्विक राजदूत’ में उनके परिवर्तन के लिए आभार प्रकट किया।

श्री धनखड़ ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों और यात्राओं का विवरण देने, मित्रता बढ़ाने और अपनी यात्रा के बाद भी संबंध बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Hon’ble Vice-President, Shri Jagdeep Dhankhar interacted with the finalists of G20 THINQ (The Indian Navy Quiz) at Parliament House today.

The Vice-President urged the finalists to harness their immense potential and actively contribute to the well-being of the planet.… pic.twitter.com/HmuMqncMNr

— Vice President of India (@VPIndia) November 25, 2023


………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: mochan samahaarpibThere is nothing more important than nurturing young minds: Vice President Jagdeep Dhankharयुवा मस्‍तिष्‍क के पोषण से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Previous Post

एमसीसीआई में महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर एक विशेष सत्र “कृतिका कहानी” का हुआ आयोजन

Next Post

प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान पूरी की

Next Post
प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान पूरी की

प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान पूरी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.