• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अच्‍छी फसल के ल‍िए हिमाचल प्रदेश के गांवों में किया गया ठिरशू मेले का आयोजन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/04/2024
in देश
0
अच्‍छी फसल के ल‍िए हिमाचल प्रदेश के गांवों में किया गया ठिरशू मेले का आयोजन
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देवभूमि हिमाचल में जैसे ही बसंत आगमन होता है नए फसलों की बिजाई शुरू होती है, ऐसे में देवी देवताओं को खुश करने के लिए गांव-गांव में ठिरशू मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में स्थानीय लोक संस्कृति की खूब झलक देखने को मिलती है। दरअसल पुराने समय में जब संचार के साधन नहीं हुआ करते थे, तब मेलों का आयोजन मिलने-जुलने के लिए किया जाता था। पौराणिक संस्कृति को दिखाने के लिए आज भी मेलों का बड़ा महत्व है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्रों में इन दोनों गांव-गांव में ठिरशू मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अपने देवी- देवताओं को खुश करना होता है ताकि आने वाली साल फसल जैसे- सेब, नाशपाती व अन्य गुठलीदार फलों की पैदावार अच्छी हो। यह उत्सव कई सालों से मनाया जा रहा है। इस दौरान देवी-देवताओं से मन्नत मांगी जाती है कि जितने भी सेब, नाशपाती और दूसरे गुठलीदार फल है, उनमें फसल अच्छी रहे। मंदिरों में इस दौरान खूब नाच गान और मनोरंजन का भी बंदोबस्त होता है। सगे संबंधियों से मेलजोल का भी अवसर होता है।

इस दौरान लोग देवी-देवताओं से मन्नत मांगते है ताकि और साल भर सुख शांति से गुजरे। ये लोग फसलों के अच्छे होने की कामना करते हैं। ठिरशू मेले में देव वाद्य यंत्रों की धुनों में दिनभर नाटियों का दौर चलता रहा। लोगों ने देवी देवताओं संग नाच का खूब आनंद लिया। इसी तरह रामपुर उप मंडल के मझेवटी गांव में भी ठिरशू मेले का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय देवी-देवताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान देवता गणेश मझेवठी और देवता कुठालिया लेलन गांव के लोगों ने सुख समृद्धि व साल फसल के अच्छे होने की मन्नत मांगी।

दरअसल, प्रदेश में आजकल सेब बाहुल उत्पादक इलाकों में ओलावृष्टि के साथ-साथ कई बार फसलों के लिए मौसम अकसर प्रतिकूल हो जाता है। इससे किसान-बागबानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग देवी-देवताओं से कृपा और मौसम अनुकूल रहे की मन्नत मांगते है। उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है और पेड़ पौधों में फ्लावरिंग जोरों पर है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibThirshu fair organized in villages of Himachal Pradesh for good harvestअच्‍छी फसल के ल‍िए हिमाचल प्रदेश के गांवों में किया गया ठिरशू मेले का आयोजन
Previous Post

पेयू कर सकेगा पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम, आरबीआई से म‍िली मंजूरी

Next Post

UPSC ने केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित किये

Next Post
यूपीएससी ने मई, 2023 में नियुक्ति परिणामों को दियाअंतिम रूप

UPSC ने केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 के परिणाम घोषित किये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In