• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

नवनियुक्त कर्मी ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित भी करेंगे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/11/2023
in देश
0
रोजगार मेले के तहत, प्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 नवंबर, 2023 को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार यह रोजगार मेला देश भर के 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केन्द्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केन्द्र- शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में योगदान करेंगे।

यह रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। इस रोजगार मेले से आगे और रोजगार सृजित करने की दिशा में एक उत्प्रेरक के तौर पर कार्य करने और युवाओं को अपना सशक्तिकरण करने एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी हेतु सार्थक अवसर प्रदान किए जाने की उम्मीद है।

नवनियुक्त कर्मी अपने रचनात्मक विचारों और भूमिका-संबंधी दक्षताओं के माध्यम से अन्य बातों के साथ-साथ देश के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करने के कार्य में योगदान देंगे, जिससे प्रधानमंत्री के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मदद मिलेगी।

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा। आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कहीं भी किसी भी उपकरण पर’ सीखने के प्रारूप में 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: 000 appointment letters to newly appointed employees in various government departments and organizations on November 30.000 से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरितmochan samachaarpibthe Prime Minister will distribute more than 51Under the employment fairप्रधानमंत्री 30 नवंबर को विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में नवनियुक्त कर्मियों को 51रोजगार मेले के तहत
Previous Post

लोगों को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने, बल्कि उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने में भी सहायता करने के लिए भी एक जागरूकता अभियान शुरू करने की जरूरत है: राष्ट्रपति

Next Post

‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष मंत्रालय स्वर्ण पदक से सम्मानित

Next Post
‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष मंत्रालय स्वर्ण पदक से सम्मानित

'भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले' में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुष मंत्रालय स्वर्ण पदक से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.