• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्र निर्माण में योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों की बुनियादी भूमिका की सराहना की

सर्बानंद सोनोवाल ने आज 75वें गणतंत्र दिवस परेड के विशेष आमंत्रित योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों के साथ बातचीत की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
26/01/2024
in देश
0
केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्र निर्माण में योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों की बुनियादी भूमिका की सराहना की
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : 75वें गणतंत्र दिवस समारोह 2024 के अवसर पर, भारत के विभिन्न राज्यों के योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों ने विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखी। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी विशेष आमंत्रित लोगों ने केंद्रीय आयुष और पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ उनके आवास पर बातचीत सत्र आयोजित किया। आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (एएचडब्ल्यूसी) से जुड़े योग शिक्षक/प्रशिक्षक आयुष के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में योग के माध्यम से कल्याण अभियान का अभिन्न हिस्सा हैं।

भारत सरकार ने देश भर में जमीनी स्तर पर योग के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए 291 योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ आमंत्रित किया था। वहां शिक्षक/प्रशिक्षक आयुष मंत्रालय की देखरेख में सक्रिय आयुष स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के साथ काम करते हैं। एएचडब्ल्यूसी से जुड़े योग शिक्षक/प्रशिक्षक आयुष के प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में योग के माध्यम से कल्याण अभियान का अभिन्न हिस्सा हैं। भारत सरकार ने योग के इन प्रमुख साझेदारों के प्रयासों को मान्यता दी है और 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में उनकी मेजबानी की है।

 

Yoga teachers are providing exemplary healthcare services through Ayush Health & Wellness Centres across the country. 291 such teachers from various states were invited to witness the #RepublicDay parade at #KartavyaPath today.

Glad to meet them after the ceremony. Their zeal &… pic.twitter.com/Zw9xkPZ18e

— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) January 26, 2024


इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि यह कार्यक्रम देश के आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अपनी उपस्थिति स्थापित करने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की भी सराहना की और माना कि कैसे प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शिता और कार्य से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को पूरा किया है। जमीनी स्तर पर योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए, श्री सोनोवाल ने उन्हें सम्मान दिया और कहा कि “देश के विभिन्न राज्यों से आए योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों के रूप में आपने जमीनी स्तर पर जनता को सशक्त बनाया है जिससे समाज स्वस्थ और खुश हुआ है। इसके लिए हमें आपको धन्यवाद कहना चाहिए।”

सत्र में देश के विभिन्न स्थानों से शामिल होने आये विशेष आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि “आप लोग जमीनी स्तर पर काम करते हैं, इसलिए समाज के निर्माण में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। हम आपको यहां देखकर बहुत खुश हैं। देश के विभिन्न राज्यों से आये अतिथियों ने वास्तव में अनेकता में एकता की भावना को आत्मसात किया है।”

आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री कविता गर्ग ने विशेष आमंत्रित लोगों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एमडीएनआईवाई (मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान) को विशेष धन्यवाद दिया। इस मौके पर आयुष मंत्रालय के डीडीजी सत्यजीत पॉल भी मौजूद रहे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibUnion AYUSH Minister Shri Sarbananda Sonowal appreciated the fundamental role of yoga teachers/instructors in nation building.केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्ट्र निर्माण में योग शिक्षकों/प्रशिक्षकों की बुनियादी भूमिका की सराहना की
Previous Post

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Next Post

हमारे अन्नदाता देश की शान, हम किसी से कम नहीं की भावना से करें काम : मुंडा

Next Post
हमारे अन्नदाता देश की शान, हम किसी से कम नहीं की भावना से करें काम  : मुंडा

हमारे अन्नदाता देश की शान, हम किसी से कम नहीं की भावना से करें काम : मुंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In