• Contact Us
Friday, October 30, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अयोध्या से 8 नई उड़ानों को झंडी दिखाई

नए उड़ान मार्ग अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ते हैं

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/02/2024
in देश
0
केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अयोध्या से 8 नई उड़ानों को झंडी दिखाई
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पवित्र शहर अयोध्या के लिए हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और तीर्थयात्रियों के आगमन को सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (डॉ) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए 8 नए उड़ान मार्गों का वर्चूअली माध्यम से उद्घाटन किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार

नए उड़ान मार्ग अयोध्या को दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, पटना, दरभंगा, मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेंगे।

हाल ही में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से उत्पन्न अपार मांग ने अयोध्या की पर्यटन क्षमता को बढ़ाया है और आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त किया है।

अयोध्या एयरपोर्ट राम मंदिर से जुड़ी अपनी संस्कृति को दर्शाता है

इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा, ”अयोध्या कोई साधारण गंतव्य नहीं है। दुनिया के कोने-कोने से भगवान राम के भक्तों की आस्था और श्रद्धा इससे जुड़ी हुई है। हवाई अड्डा आगंतुक के लिए शहर का पहला परिचय है। यही कारण है कि महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम को रामायण की कहानियों से चित्रित कलाकृति के साथ अपनी संस्कृति को प्रतिबिंबित करने के लिए विकसित किया गया है।

श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में परिचालित हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर पांच से दस हो गयी है। पांच और हवाई अड्डे जल्द ही चालू हो जाएंगे और साल के अंत तक राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 16 हो जाएगी जिसमें विश्व स्तरीय जेवर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा भी शामिल होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसी कोई विमान सेवा नहीं होगी, जो अयोध्या से संचालित नहीं होगी।

स्पाइस जेट इन मार्गों पर निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार परिचालन करेगा:

उड़ानें डीईपी. एआरआर. आवृत्ति
दिल्ली – अयोध्या 10:40 12:00 दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
अयोध्या- दिल्ली 08:40 10:00 दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
चेन्नई -अयोध्या 12:40 15:15 दैनिक
अयोध्या – चेन्नई 16:00 19:20 दैनिक
अहमदाबाद-अयोध्या 06:00 08:00 दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
अयोध्या-अहमदाबाद 12:30 14:25 दैनिक (बुधवार को छोड़कर)
जयपुर -अयोध्या 07:30 09:15 2 , 4 , 6 और 7
अयोध्या – जयपुर 15:45 17:30 2 , 4 , 6 और 7
पटना-अयोध्या 14:25 15:25 2 , 4 , 6 और 7
अयोध्या-पटना 13:00 14:00 2 , 4 , 6 और 7
दरभंगा-अयोध्या 11:20 12:30 2 , 4 , 6 और 7
अयोध्या-दरभंगा 09:40 10:50 2 , 4 , 6 और 7
मुंबई – अयोध्या 08:20 10:40 दैनिक
अयोध्या – मुंबई 11:15 13:20 दैनिक
बेंगलुरु-अयोध्या 10:50 13:30 1 , 3 , 5 और 7
अयोध्या-बेंगलुरु 14:10 16:45 1 , 3 , 5 और 7

 

दिसंबर 2023 में, अयोध्याधाम में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत से किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में संसद सदस्य श्री लल्लू सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी शामिल थे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibUnion Civil Aviation and Steel Minister Shri Jyotiraditya M Scindia flagged off 8 new flights from Ayodhyaकेंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अयोध्या से 8 नई उड़ानों को झंडी दिखाई
Previous Post

अंतरिम बजट किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवा शक्ति की प्रगति का परिचायक है : अर्जुन मुंडा

Next Post

दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे के लिए उच्च पूंजी परिव्यय का रियल एस्टेट उद्योग पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : जैन समूह प्रबंध निदेशक ऋषि जैन

Next Post
दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे के लिए उच्च पूंजी परिव्यय का रियल एस्टेट उद्योग पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : जैन समूह प्रबंध निदेशक ऋषि जैन

दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे के लिए उच्च पूंजी परिव्यय का रियल एस्टेट उद्योग पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : जैन समूह प्रबंध निदेशक ऋषि जैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In