• Contact Us
Thursday, October 29, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से किया सम्मानित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/03/2024
in देश
0
मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से किया सम्मानित
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मॉरीशस विश्वविद्यालय ने आज (12 मार्च, 2024) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि मॉरीशस विश्वविद्यालय जैसे विश्वविद्यालय सिर्फ आकांक्षी युवाओं के सपनों की सीढ़ी नहीं हैं; वे ऐसे स्थल हैं जहां मानव जाति के भविष्य का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि प्राप्त करके विशेष रूप से सम्मानित हुई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सभी युवाओं, विशेषकर युवा महिलाओं को अपने अविरल जुनून की खोज करने और अपने सपनों को फलीभूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा की शक्ति के परिवर्तनकारी प्रभाव के अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा ही है जो हमें असुरक्षा और अभाव से अवसरों और आशा की ओर ले जाती है।

I feel especially honoured to receive the Honorary Degree of Doctor of Civil Law from the University of Mauritius. I hope that it will inspire all young people, particularly young women, to discover their unique passion and pursue their dreams. pic.twitter.com/gWljH97GoB

— President of India (@rashtrapatibhvn) March 12, 2024

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भारत को आने वाले कल की ‘ज्ञान अर्थव्यवस्था’ में ले जाने के लिए युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की दूरदर्शी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश का उपयोग करके नवाचार का एक पावर हाउस बन जाएगी जो मानवता के कल्याण में वृद्धि करती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत भविष्य की इस प्रगतिशील रोमांचक यात्रा में मॉरीशस जैसे अपने विशेष मित्रों के साथ साझेदारी करने को उत्सुक है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रत्येक वर्ष 400 मॉरीशसवासियों को भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में प्रशिक्षित किया जाता है और मॉरीशस के लगभग 60 छात्रों को भारत में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति मिलती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, मॉरीशस को एक समुद्री क्षेत्र पड़ोसी देश, हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रिय भागीदार और अपने अफ्रीका आउटरिच में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में देखता है। यह देखा गया कि भारत और मॉरीशसवासियों के बीच संबंध दो देशों की विशेष मित्रता का आधार रहे हैं।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मॉरीशस और भारत के युवा इस विशेष साझेदारी को गहन रूप से निभाएंगे।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarpibUniversity of Mauritius honors President Draupadi Murmu with honorary degree of Doctor of Civil Lawमॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से किया सम्मानित
Previous Post

आईआरईडीए ने लगातार तीसरे वर्ष ‘उत्‍कृष्‍ट’ रेटिंग प्राप्‍त की है : सीएमडी

Next Post

कोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य किया तय

Next Post
कोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य किया तय

कोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य किया तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

चोरबागान पूजा पंडाल भगदड़ : आयोजकों की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : टीएमसी सांसद अभिषेक

29/10/2026
मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

मुंबई का पेस्ट्री ब्रांड ‘थियोब्रोमा’ ने कोलकाता में खोला अपना स्टोर

29/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In