• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में ‘सभी तरह की मदद’ देने के लिए तैयार : उपराष्ट्रपति

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
23/04/2025
in देश
0
अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में ‘सभी तरह की मदद’ देने के लिए तैयार : उपराष्ट्रपति
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में ‘सभी तरह की मदद’ देने के लिए तैयार है।

वेंस ने नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को आगरा के दौरे पर आए वेंस ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया।”

मंगलवार को वेंस ने सोशल मीडिया पर इस कायराना आतंकवादी हमले पर अपनी हैरानी व्यक्त की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए विनाशकारी आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

ट्रंप ने मोदी को हर संभव समर्थन की पेशकश की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉल कर हर संभव समर्थन की पेशकश की। उन्होंने आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले की निंदा की और कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है और हर संभव समर्थन की पेशकश की। प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताते हुए कहा कि भारत कायराना हरकत करने वालों को नहीं बख्शेगा और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा करने को प्रतिबद्ध है।

Tags: US ready to provide 'all possible help' in joint fight against terrorism: Vice President
Previous Post

पहलगाम आतंकी हमला : पांच से छह आतंकी सेना जैसे कपड़े और कुर्ता-पायजामा पहनकर आस-पास के घने जंगल से आए थे

Next Post

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा का किया शुभारंभ

Next Post
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने डिजिलॉकर के माध्यम से खेल प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा का किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In