• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

RAJAJI PARK में एक और बाघिन ने दिया शावक को जन्म

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/06/2024
in देश
0
RAJAJI PARK में एक और बाघिन ने दिया शावक को जन्म
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

NEW DELHI: राजाजी टाइगर रिजर्व में चल रहा टाइगर ट्रांसलोकेशन का कार्य सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है। पार्क के पश्चिमी छोर में एक बार फिर एक बाघिन नन्हें शावक के साथ नजर आयी है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व पार्क के इसी क्षेत्र में जिम कॉर्बेट से ट्रांसलोकेट की गई एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। इसको लेकर राजाजी प्रशासन व वन महकमा बेहद ही उत्साहित था। इसी बीच अब एक और बाघिन अपने नन्हें शावक के साथ देखी गयी है। कैमरा ट्रैप में नन्हें शावक के साथ दिखी यह बाघिन पूर्णतया स्वस्थ है।

जिम कॉर्बेट से चार बाघों (एक नर, तीन मादा) को सफलता पूर्वक ट्रांसलोकेट किया जा चुका है। जल्द ही पांचवें बाघ को लाने की तैयारी चल रही है। टाइगर मॉनिटरिंग टीम के साथ ही पार्क के निदेशक साकेत बडोला हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

एक पखवाड़े के भीतर दो बाघिनों के नन्हे शावकों के साथ दिखने से पार्क महकमा उत्साहित तो है लेकिन अब इन्हें सुरक्षित रखना भी एक बड़ी चुनौती है। फायर सीजन व भीषण गर्मी के बीच मौके पर तैनात वन कर्मी अलर्ट मोड में हैं। उम्मीद है कि जो सफल परिणाम टाइगर ट्रांसलोकेशन के बाद आये हैं, उन्हें देख कर लगता है कि जल्द ही राजाजी टाइगर रिज़र्व भी बाघों की दहाड़ से गूंजेगा।

राजाजी पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि पार्क के पश्चिमी क्षेत्र में कॉर्बेट पार्क से ट्रांसलोकेट की गई एक और बाघिन अपने नन्हें शावक के साथ नजर आयी है। एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरी सफलता है। हमारी सभी टीमें हर परिस्थिति व इनके मूवमेंट पर पैनी नजर रख रही हैं। जल्द ही पांचवा बाघ भी यंहा ट्रांसलोकेट किया जाएगा।

(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: mochan samachaarRajaji ParkTIGERUttarakhand
Previous Post

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार किया ग्रहण 

Next Post

Loksabha Election 2024: सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत रहा मतदान

Next Post
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त

Loksabha Election 2024: सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत रहा मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In