• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
01/04/2024
in देश
0
रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रॉयल थाई नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम 01 – 03 अप्रैल 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने 01 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) ये विचार विमर्श समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग, प्रशिक्षण विनिमय कार्यक्रमों और सूचना साझाकरण के मुद्दों पर केंद्रित थे।

इससे पहले आज, एडमिरल एडुंग फान-इआम ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर औपचारिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। उनका चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ एयर स्टाफ, रक्षा सचिव और राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए एडमिरल एडुंग पैन-इम नई दिल्ली में भारतीय रक्षा उद्योग तथा रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। इसके बाद, पोत निर्माण में वर्तमान रुझानों का पता लगाने और भारत में जहाज के रखरखाव एवं मरम्मत के दायरे सहित भविष्य के अवसरों की पहचान करने के लिए वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो के भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र की भी योजना बनाई गई है।

दोनों देशों नौसेनाएं 2005 से द्विवार्षिक आधार पर नियमित रूप से समन्वित गश्ती कर रही हैं और भारतीय नौसेना तथा रॉयल थाई नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय अभ्यास अर्थात अभ्यास-अयुत्या पिछले साल 23 दिसंबर को आयोजित किया गया था। अभी हाल ही में रॉयल थाई नौसेना के एक जहाज एचटीएमएस प्राचुप खीरी खान ने फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन 24 में भाग लिया। दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की भी सक्रिय सदस्य हैं। रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ की भारत यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों एवं स्थायी मित्रता का प्रमाण है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Admiral Edung Phan-IamCommander-in-Chief of the Royal Thai Navy to Indiamochan samachaarpibVisit of Admiral Edung Phan-Iamरॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा
Previous Post

कोयला क्षेत्र ने फरवरी 2024 के दौरान आठ प्रमुख उद्योगों में 11.6 प्रतिशत की उच्चतम वृद्धि दर्ज की

Next Post

वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा निर्यात पहुंचा रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये तक

Next Post
उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री 

वित्त वर्ष 2023-24 में रक्षा निर्यात पहुंचा रिकॉर्ड 21,083 करोड़ रुपये तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In