• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

WAYANAD LANDSLIDE : अब तक 158 की मौत, तीन गांव जमींदोज, 45 राहत शिविर खोले गए

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हुए भारी भूस्खलन के मद्देनजर सभी सरकारी एजेंसियां ​​​​सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैंI9

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
31/07/2024
in देश
0
WAYANAD LANDSLIDE : अब तक 158 की मौत, तीन गांव जमींदोज, 45 राहत शिविर खोले गए
0
SHARES
87
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई तड़के आई प्रलयकारी जल आपदा से सारा देश सदमे में है। केरल में घोषित दो दिवसीय शोक का आज आखिरी दिन है। जल सैलाब की चपेट में आए तीन गांवों के लोगों की खोजबीन जारी है। पल-पल हताहतों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 158 लोगों के शव मिल चुके हैं।

#WATCH | Wayanad landslide | Search and rescue operations continue at landslide-affected Chooralmala in Wayanad. At the moment, 1200 rescue workers from Indian Army, DSC centre, Territorial Army, NDRF, Indian Navy and the IAF are deployed here.

The death toll stands at 158. pic.twitter.com/gRra3cuwaW

— ANI (@ANI) July 31, 2024

वायनाड केरल का पहाड़ी जिला है। यहां की विथिरी तालुका में मूसलाधार बारिश के बीच कुछ घंटे के अंतराल में दो बार हुए भूस्खलन ने तीन गांवों को जमींदोज कर दिया। पानी का सैलाब लोगों को बहा ले गया है। सीमावर्ती मलप्पुरम जिले के पोथूकल्लू इलाके के पास चालियार नदी से 25 क्षत-विक्षत अंग और वायनाड के चूरलमाला से चार क्षत-विक्षत अंग बरामद हुए हैं।

 

घायलों के लिए 50,000 मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कहना है कि मुंडक्कई, चूरलमाला और अट्टामाला में राज्य और केंद्रीय बलों का गहन बचाव अभियान चल रहा है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों के लिए 50,000 मुआवजे की घोषणा की है।

तीन गांवों पूरी तरह प्रभावित
केरल सरकार का कहना है कि इरुवानीपुझा नदी की पहाड़ी से आए जल सैलाब ने छह किलोमीटर दूर स्थित इन तीन गांवों को निगल लिया। पहली बार रात दो बजे पहाड़ से टूटकर आई चट्टानों के ढेर ने घरों के अंदर सोये लोगों को भागने का मौका तक नहीं दिया। कुछ ही देर में मकतल बन चुके इस इलाके में तबाही का दूसरा कहर सुबह 4ः10 पर बरपा। इस बार जल सैलाब ने नदी की धारा बदल दी।
मुख्यमंत्री विजयन ने कहा है कि भूस्खलन के दौरान इरुवानीपुझा तक फैला चूरामला पुल नष्ट हो गया है। भूस्खलन से बचे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कल कहा कि इस इलाके में पिछले 48 घंटों में 578 मिलीमीटर बारिश हुई है।

45 राहत शिविर खोले गए
वायनाड में 45 राहत शिविर खोले गए हैं, जहां 3,069 लोगों को रखा गया है। अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन कल रात वायनाड पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एनडीआरएफ और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कलपेट्टा में एक राहत शिविर का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की तीन और टीमें और भारतीय सेना का एक डॉग स्क्वॉड भी अभियान में शामिल होगा।

12 जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज वायनाड का दौरा करेंगे। इस बीच, आईएमडी ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है, जो अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है। अधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर 12 जिलों में शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया है।

Tags: WAYANAD LANDSLIDE
Previous Post

HOWRAH-MUMBAI MAIL टकराई, ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, अब तक 3 की मौत, 20 घायल

Next Post

सोमनाथ एक्‍सप्रेस में बम होने की सूचना, मची अफरा-तफरी

Next Post
सोमनाथ एक्‍सप्रेस में बम होने की सूचना, मची अफरा-तफरी

सोमनाथ एक्‍सप्रेस में बम होने की सूचना, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.