• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

जल्द ‘आतंकमुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : अम‍ित शाह

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/12/2024
in देश
0
जल्द ‘आतंकमुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को करेंगे प्राप्त : अम‍ित शाह
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperation Minister Amit Shah) ने जम्‍मू और कश्‍मीर (Jammu and Kashmir) पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में कहा कि केंद्र सरकार सभी सुरक्षाबलों के एकजुट प्रयासों के साथ जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने और संपूर्ण वर्चस्व स्थापित करने के प्रति कटिबद्ध है।

गृह मंत्री ने आतंकी घटनाओं, घुसपैठ और आतंकवादी संगठनों में युवाओं की भर्ती में उल्लेखनीय गिरावट के लिए सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम जारी रखने का निर्देश दिया। शाह ने एरिया डॉमिनेशन प्लान और ज़ीरो टेरर प्लान का कार्यान्वयन मिशन मोड में करने पर ज़ोर दिया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्‍ली में जम्‍मू और कश्‍मीर पर उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, निदेशक (आईबी), रॉ प्रमुख, सेनाध्यक्ष, जीओसी-इन-सी (उत्तरी कमान), डीजीएमओ, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीपीएफएस) के महानिदेशक और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत, हम जल्द से जल्द ‘आतंकमुक्त जम्मू और कश्मीर’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर के लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी से पता चलता है कि उनका देश के लोकतंत्र पर पूरा विश्वास है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का इको-सिस्टम लगभग खत्म हो गया है।

Chaired a security review meeting for Jammu and Kashmir today, along with the Lt. Governor and senior officials.

Under PM Modi Ji’s vision of building a peaceful and secure J&K, our security agencies have nearly destroyed the terror ecosystem. Appreciated the agencies for the… pic.twitter.com/Q9afjxTfHG

— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2024

Tags: amit shahJammu and kashmir
Previous Post

CII : रेलवे विनिर्माण उद्योग में रोजगार और व्यवसाय के अपार अवसर

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के राजा महामहिम चार्ल्स तृतीय से की बात

Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के राजा महामहिम चार्ल्स तृतीय से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन के राजा महामहिम चार्ल्स तृतीय से की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In