• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

21 अगस्त 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/08/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

दिनांक -21 अगस्त 2024*

दिन – बुधवार*

विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*

शक संवत -1946*

अयन – दक्षिणायन*

ऋतु – वर्षा ॠतु*

मास – भाद्रपद (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

पक्ष – कृष्ण*

तिथि – द्वितीया शाम 05:06 तक तत्पश्चात तृतीया*

नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद रात्रि 12:33 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद*

योग – सुकर्मा शाम 05:01 तक तत्पश्चात धृति*

राहुकाल – दोपहर 12:42 से दोपहर 02:17 तक*

सूर्योदय -06:20*

सूर्यास्त- 19:02*

दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

व्रत पर्व विवरण – पंचक*

विशेष – * द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

कजरी तीज*

*भाद्रपद मास के तीसरे दिन यानी भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार श्रावण मास तृतीया तिथि) इस बार (22 अगस्त, गुरुवार) विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह तिथि माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन भगवान शंकर तथा माता पार्वती के मंदिर में जाकर उन्हें भोग लगाने तथा विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन कजरी तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। कजरी तीज को सतवा तीज भी कहते हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को फूल-पत्तों से सजे झूले में झुलाया जाता है। चारों तरफ लोक गीतों की गूंज सुनाई देती है।*

*कई जगह झूले बांधे जाते हैं और मेले लगाए जाते हैं। नवविवाहिताएं जब विवाह के बाद पहली बार पिता के घर आती हैं तो तीन बातों के तजने (त्यागने) का प्रण लेती है- पति से छल कपट, झूठ और दुर्व्यवहार और दूसरे की निंदा। मान्यता है कि विरहाग्नि में तप कर गौरी इसी दिन शिव से मिली थी। इस दिन पार्वती की सवारी निकालने की भी परम्परा है। व्रत में 16 सूत का धागा बना कर उसमें 16 गांठ लगा कर उसके बीच मिट्टी से गौरी की प्रतिमा बना कर स्थापित की जाती है तथा विधि-विधान से पूजा की जाती है।*

*विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए*

*22 अगस्त 2024 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी है (चन्द्रोदय रात्रि 08:51)*

*शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

*ॐ गं गणपते नमः ।*

*ॐ सोमाय नमः ।*

*चतुर्थी‬ तिथि विशेष*

*चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

*हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।*

*पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

*शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

*“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

पंचक

अगस्त में पंचक का आरंभ 19 अगस्त, सोमवार को शाम को 07 बजकर 01 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 23 अगस्त, शुक्रवार को रात्रि 07 बजकर 58 मिनट पर होगा।

एकादशी

पद्मा एकादशी (भाद्रपद शुक्ल) 14 सितंबर 2024

इंदिरा एकादशी (अश्विन कृष्ण) 28 सितंबर 2024

प्रदोष

15 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल)

29 सितंबर 2024 रविवार, रवि प्रदोष व्रत (कृष्ण)

2 सितंबर 2024 ( सोमवार ) – भाद्रपद अमावस्या ( कृष्ण पक्ष)

शुभ मुहूर्त : सितंबर महीने में अमावस्या तिथि की शुरुआत 2 सितंबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर होगी और 3 सितंबर को सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

 

जिनका आज जन्मदिन है

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने लिए किसी नए घर और मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी लोन को लेना बेहतर रहेगा। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप विदेशों से व्यापार करने की सोच सकते हैं। आप संतान आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपको खर्चों के साथ-साथ अपनी इनकम के सोर्स पर भी ध्यान देना होगा।

 

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपको आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लेने होंगे। आप किसी बात से लेकर परेशान रहेंगे। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन ना करें। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको ईर्षालु व झगडालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय के किसी काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। विधार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप कहीं से लोन आदि के लिए अप्लाई ना करें। आपको लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आपसे किसी बात को लेकर कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है। आपके बॉस आपके ऊपर पूरा भरोसा करेंगे।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को कुछ नई तकनीकों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सोचने व समझने की शक्ति थोड़ा कमजोर रहेगी। आपकी संतान को अपनी पढ़ाई से संबंधित कामों को लेकर विदेश जाना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने होंगे।

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। व्यापार में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अपने यदि कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको तरक्की करते देख परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। नव विवाह जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने पुराने कर्ज को उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करें। आपका कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थकावट महसूस करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको खर्चो को लेकर सावधान रहना होगा। आपके जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कलह रहेगी। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बड़े सदस्यों की मदद के लिए आगे आएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुपए हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से आपका किसी बात को लेकर लडाई झगड़ा हो सकता है। आपके साथी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम आयोजन रहेगा, लेकिन आपको वरिष्ठ सदस्य भी आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में समस्याओं को कम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आगे बढ़ना होगा, नहीं तो लोग आपको आपके साथ धोखा कर सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशीयां आएंगी जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई काम बहुत ही सोच समझकर करना होगा, नहीं तो आपको किसी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कुछ आप कहीं मूवी आदि देखने जा सकते हैं। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। यदि आपको संतान से संबंधित कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होगी।

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

भारतीय मानक ब्यूरो ने छात्रों के लिए हैकथॉन का किया शुभारंभ

Next Post

RG KAR MEDICAL COLLEGE की घटना में मृतक की पहचान हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Next Post
SUPREME COURT ने बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ CBI जांच पर लगा दी रोक

RG KAR MEDICAL COLLEGE की घटना में मृतक की पहचान हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In