• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

22 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/10/2024
in धर्म
0
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक – 22 अक्टूबर 2024*

*दिन – मंगलवार*

*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*

*शक संवत -1946*

*अयन – दक्षिणायन*

*ऋतु – शरद ॠतु*

*मास – कार्तिक (गुजरात-महाराष्ट्र अश्विन)*

*पक्ष – कृष्ण*

*तिथि – षष्ठी 23 अक्टूबर रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात सप्तमी*

*नक्षत्र – आर्द्रा 23 अक्टूबर प्रातः 05:38 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

*योग -परिघ सुबह 08:46 तक तत्पश्चात शिव*

*राहुकाल – शाम 03:16 से शाम 04:42 तक*

*सूर्योदय -06:38*

*सूर्यास्त- 18:07*

*दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

*व्रत पर्व विवरण –

*विशेष – षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

*पटाखों से जलने पर*

*पटाखों से जलने पर जले हुए स्थान पर कच्चे आलू के पतले पतले चिप्स काट कर रख दें या आलू का रस लगा दें । और कुछ ना लगाये । इससे १-२ घंटे में आराम हो जायेगा ।*

7

*राहु मंत्र*

*राहुदेवता का मंत्र है ..*

*ॐ राहवे नम: | ॐ राहवे नम: |*

*अर्धकाय महावीर्यं, चंद्रादित्य विमर्दनं |*

*सिंहिका गर्भसंभूतं ,तं राहूं प्रणमाम्यहं ||*

*शास्त्रों के अनुसार*

*दीपावली के दिनों में न करें ये 7 काम*

*दीपावली के दिनों में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय किए जाते है, पूजा की जाती है, लेकिन इन उपायों के साथ ही कुछ सावधानियां भी रखनी जरूरी हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली के दिनों में हमें कौन-कौन काम नहीं करना चाहिए। यदि वर्जित किए गए काम दीपावली पर किए जाते हैं तो कई उपाय करने के बाद भी लक्ष्मी कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*

*यहां जानिए दीपोत्सव में कौन-कौन से काम न करें…*

*सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए*

*वैसे तो हर रोज सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं जो सुबह देर से ही उठते हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना चाहिए। जो लोग इन दिनों में सूर्योदय के बाद तक सोते रहते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है।*

*माता-पिता और बुजुर्गों का अपमान न करें*

*दीपावली पर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधार्मिक काम न हो। माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। जो लोग माता-पिता का अनादर करते हैं, उनके यहां देवी-देवताओं की कृपा नहीं होती है और दरिद्रता बनी रहती है। किसी को धोखा ना दें। झूठ न बोलें। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें।*

*घर में गंदगी न रखें*

*दीपावली पर घर में गंदगी नहीं होना चाहिए। घर का कोना-कोना एकदम साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए। किसी भी प्रकार की बदबू घर में या घर के आसपास नहीं होनी चाहिए। सफाई के साथ ही घर को महकाने के लिए सुगंधित पदार्थों का उपयोग किया जा सकता है।*

*क्रोध न करें*

*दीपावली पर क्रोध नहीं करना चाहिए और जोर से चिल्लाना भी अशुभ रहता है। जो लोग इन दिनों क्रोध करते हैं या जोर से चिल्लाते हैं, उन्हें लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती है। घर में शांत, सुखद एवं पवित्र वातावरण बनाए रखना चाहिए। लक्ष्मी ऐसे घरों में निवास करती हैं जहां शांति रहती है।*

*शाम के समय न सोएं*

*कुछ विशेष परिस्थितियों को छोड़कर दिन में या शाम के समय सोना नहीं चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार है, वृद्ध है या कोई स्त्री गर्भवती है तो वह दिन में या शाम को सो सकती हैं, लेकिन स्वस्थ व्यक्ति को दिन में या शाम को सोना नहीं चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जो लोग ऐसे समय में सोते हैं, वे निर्धन बने रहते हैं।*

*वाद-विवाद न करें*

*इन दिनों में इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में किसी भी प्रकार का कलह या झगड़ा नहीं होना चाहिए। घर-परिवार के सभी सदस्य प्रेम से रहें और खुशी का माहौल बनाकर रखें। जिन घरों में झगड़ा या कलह होता है, वहां देवी की कृपा नहीं होती है। घर के साथ ही बाहर भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ना करें।*

*नशा न करें*

*शास्त्रों के अनुसार इन दिनों में किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित किया गया है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं, वे हमेशा दरिद्र रहते हैं। नशे की हालत में घर की शांति भंग हो सकती है और सभी सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। अन्यथा वाद-विवाद हो सकते हैं और लक्ष्मी पूजा भी ठीक से नहीं हो पाती है।*

 

जिनका आज जन्मदिन है

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी कमाई के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी लाभ की योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह अवश्य करें। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आप किसी बात को लेकर बेवजह परेशान चल रहे हैं, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी यदि कोई समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आप कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।। यदि आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों की प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने से धन तो प्राप्त होगा, लेकिन आपके विरोधी भी इसके साथ-साथ उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि किसी बात को लेकर मन में संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल ना पड़े और कोई बड़ा निवेश आप किसी एक्सपर्ट की निगरानी में रहकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत में कुछ गिरावट होने से आपको समस्या सकती है। आपके किसी काम में गड़बड़ी होने से आप परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप संतान के भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते है, उन्हे अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आप कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें, क्योंकि आपको उसे करने में समस्या आएगी। आप अपनी धन संबंधित योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपकी वाणी आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। इसलिए आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भरपूर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य किसी पुरस्कार को लेकर आ सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका कोई धन सम्मिलित काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमतों की सुरक्षा अवश्य करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपनी माताजी से संबंध को बेहतर करने का मौका मिलेगा। आपकी कमाई के स्त्रोत बढ़ने से आपको खुशी होगी।

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें, क्योंकि आपके ऊपर काम का अधिक बोझ रहने के कारण काम का प्रेशर भरपूर रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करना होगा।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी अपने साथी से खूब पटेगी और जीवन खुशनुमा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ भी खेल करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका मन खुश रहेगा, क्योंकि संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है, क्योंकि उसमें कुछ भी गड़बड़ी हो सकती हैं

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

21 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post

23 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Next Post
12 अगस्त 2024, आज का पंचांग और राशिफल

23 अक्टूबर 2024 पंचांग और राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In