• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

PARIS OLYMPICS 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2024
in खेल
0
PARIS OLYMPICS 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में रचा इतिहास, 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) ने शुक्रवार को यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में चल रहे पेरिस ओलंपिक में पूल बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी।

म्यूनिख में 1972 ओलंपिक के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह भारतीय टीम की पहली जीत है। भारत ने अपने पिछले गेम में गत चैंपियन बेल्जियम से 1-2 से हार के बाद वापसी की।

A 3-2 win to end our 52 year wait as we beat Australia for the first time since 1972 at the Olympics in Hockey. A spectacular match with an all round team effort!
With the group stage matches done and having qualified, we will next be in action in the Quarter Finals on the 4th… pic.twitter.com/OiHF7kiWsP

— Team India (@WeAreTeamIndia) August 2, 2024

भारत ने मैच में तेज शुरुआत की और पहले क्वार्टर में अभिषेक (12′) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13′) ने दो मिनट के भीतर स्कोर कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालाँकि, थॉमस क्रेग (25′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को फिर से मुकाबले में ला दिया।

मैच के 32वें मिनट में हरमनप्रीत ने अपना दूसरा गोल किया और भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी। मैच के 55वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक गोवर्स ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

भारत, ने बॉल पजेशन में 54% के साथ अपना दबदबा बनाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आक्रमण करते हुए 37 बार सर्कल में प्रवेश किया, जो कि भारत से कहीं अधिक है, जिसने सिर्फ 17 मौके बनाए। इस जीत के साथ, भारत तीन जीत, दो ड्रॉ और एक हार के साथ पूल बी में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Indian Men's Hockey TeamParis Olympics 2024
Previous Post

31.07.2024 तक 58.57 लाख लोगों ने पहली बार किए ITR दाखिल

Next Post

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट चुने गए Shubhanshu Shukla

Next Post
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट चुने गए Shubhanshu Shukla

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए प्राइम एस्ट्रोनॉट चुने गए Shubhanshu Shukla

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.