• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विजय चौक पर मधुर बीटिंग रिट्रीट समारोह के होगा साथ

तीनों सेनाओं और सीएपीएफ के बैंड द्वारा सभी 30 भारतीय धुनें बजाई जाएंगी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/01/2025
in देश
0
76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विजय चौक पर मधुर बीटिंग रिट्रीट समारोह के होगा साथ
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : रायसीना हिल्स पर डूबते सूरज की राजसी पृष्ठभूमि में, प्रतिष्ठित विजय चौक 29 जनवरी, 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह (76th Republic Day celebrations) के समापन को चिह्नित करते हुए, बीटिंग रिट्रीट समारोह (Beating Retreat ceremony) के दौरान भारतीय धुनों के मधुर संगीत में डूब जाएगा। थल सेना (आईए), नौसेना (आईएन), वायु सेना (आईएएफ) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड विशिष्ट श्रोतागण, जिनमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और आम जनता शामिल है, के सामने 30 फुट-टैपिंग भारतीय धुनें बजाएंगे।

समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड की धुन ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ से होगी, जिसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड द्वारा ‘अमर भारती’, ‘इंद्रधनुष’, ‘जय जन्म भूमि’, ‘नाटी इन हिमालयन वैली’, ‘गंगा जमुना’ और ‘वीर सियाचिन’ जैसी मनमोहक धुनें बजाई जाएंगी। सीएपीएफ बैंड ‘विजय भारत,’ ‘राजस्थान ट्रूप्स,’ ‘ऐ वतन तेरे लिए’ और ‘भारत के जवान’ धुनें बजाएंगे।

वायुसेना के बैंड द्वारा ‘गैलेक्सी राइडर,’ ‘स्ट्राइड,’ ‘रूबरू’ और ‘मिलेनियम फ्लाइट फैंटेसी’ जैसे धुनें बजाई जाएंगी, जबकि नौसेना का बैंड ‘राष्ट्रीय प्रथम,’ ‘निषक निष्पद,’ ‘आत्मनिर्भर भारत,’ ‘स्वतंत्रता का प्रकाश फैलाओ,’ ‘रिदम ऑफ द रीफ’ और ‘जय भारती’ जैसी धुनें बजाएगा। इसके बाद थल सेना का बैंड ‘वीर सपूत,’  ‘ताकत वतन,’ ‘मेरा युवा भारत,’ ‘ध्रुव’  और  ‘फौलाद का जिगर’ जैसी धुनें बजाएगा।

इसके बाद, सामूहिक बैंड ‘प्रियम भारतम,’ ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘ड्रमर्स कॉल’ की धुनें बजाएंगे। कार्यक्रम का समापन बिगुल वादकों द्वारा बजाई जाने वाली सदाबहार लोकप्रिय धुन ‘सारे जहां से अच्छा’ के साथ होगा।

समारोह के मुख्य संचालक कमांडर मनोज सेबेस्टियन होंगे। आईए बैंड के संचालक सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) बिशन बहादुर होंगे, जबकि एम एंटनी, एमसीपीओ एमयूएस II और वारंट ऑफिसर अशोक कुमार क्रमशः आईएन और आईएएफ के संचालक होंगे। सीएपीएफ बैंड के संचालक हेड कांस्टेबल जीडी महाजन कैलाश माधव राव होंगे।

पाइप्स एवं ड्रम्स बैंड का संचालन सूबेदार मेजर अभिलाष सिंह करेंगे, जबकि बिगुल वादक नायब सूबेदार भूपाल सिंह के नेतृत्व में प्रस्तुति देंगे।

Tags: 76th Republic Day celebrationsBeating Retreat ceremonyVijay Chowk
Previous Post

बजट सत्र से पहले 31 जनवरी को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

Next Post

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 लोगों की मौत, 25 की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

Next Post
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 लोगों की मौत, 25 की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 लोगों की मौत, 25 की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.