• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 लोगों की मौत, 25 की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/01/2025
in देश
0
प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ से 30 लोगों की मौत, 25 की हुई पहचान : डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के दौरान हुआ। डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने जानकारी दी कि हादसे में 30 श्रद्धालुओं की जान चली गई जिनमें से 25 की पहचान हो चुकी है जबकि बाकी 5 की पहचान की जा रही है।

इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को उनके परिवार वाले अपने साथ ले गए, जबकि 36 लोगों का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है, जिससे लोग अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौनी अमावस्या के दिन रात 1 से 2 बजे के बीच संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिक संख्या में लोगों के आने से बैरिकेडिंग टूट गई जिससे भगदड़ मच गई। जो लोग जमीन पर बैठे या लेटे थे वे अचानक भीड़ की चपेट में आ गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही अखाड़ों और संतों से कुछ देरी से स्नान करने का अनुरोध किया था ताकि स्नान सुचारू रूप से हो सके। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए घाटों और अखाड़ों के पास बैरिकेडिंग लगाई थी परन्तु अधिक भीड़ के दबाव के कारण यह टूट गई जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। अखाड़ों का अमृत स्नान सुरक्षित तरीके से पूरा कराया गया है। पुलिस और सुरक्षाबल भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं ताकि आगे कोई और दुर्घटना न हो।

Tags: DIG Maha Kumbh Vaibhav KrishnaMaha Kumbh-2025
Previous Post

76वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन विजय चौक पर मधुर बीटिंग रिट्रीट समारोह के होगा साथ

Next Post

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

Next Post
प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक 100वें प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In