• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

बीजापुर मुठभेड़ : 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, सीएम ने कहा- नहीं जाएगा बलिदान व्यर्थ

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/02/2025
in देश
0
बीजापुर मुठभेड़ : 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, सीएम ने कहा- नहीं जाएगा बलिदान व्यर्थ
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ नेशनल पार्क इलाके में हुई जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। इस अभियान में 650 से अधिक सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया और चारों तरफ से घेराबंदी कर नक्सलियों के ठिकानों पर हमला किया। हालांकि इस कार्रवाई में दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया और कहा कि “जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि यह इलाका नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मारे गए सभी नक्सली वर्दी में थे और उनके पास से बड़े हथियार बरामद किए गए हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “देश और प्रदेश में नक्सलवाद का अंत तय है।” उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुरक्षाबलों ने यह दिखा दिया है कि राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प की दिशा में वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

Tags: bijapur naxal
Previous Post

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के इस्तेमाल हेतु 28 ईओएन-51 प्रणालियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ किया 642 करोड़ रुपये का अनुबंध

Next Post

MAHAKUMBH 2025 : राष्ट्रपति सोमवार को संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

MAHAKUMBH 2025 : राष्ट्रपति सोमवार को संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In